{"_id":"5e413bba8ebc3ee5f03f25c4","slug":"new-tv-serial-barrister-babu-will-telecast-on-11-february-pallavi-mukherjee-talk-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे पर आ रही अंग्रेजों के जमाने की कहानी, बालिका वधू के बाद इस बार बैरिस्टर बाबू पर दांव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे परदे पर आ रही अंग्रेजों के जमाने की कहानी, बालिका वधू के बाद इस बार बैरिस्टर बाबू पर दांव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
pallavi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभावों को चुनौती देने वाले आगामी टीवी शो 'बैरिस्टर बाबू' से अभिनेत्री पल्लवी मुखर्जी अपने टीवी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह शो 11 फरवरी से टीवी पर प्रसारित होगा, और जल्द ही बंद होने वाले शो 'राम सिया के लव कुश' की जगह लेगा।
अपने पहले शो के बारे में बात करते हुए पल्लवी कहती हैं कि यह शो 1920 के समय में बंगाल की पृष्ठभूमि पर सेट किया गया है। वह कहती हैं, 'यह शो खास तौर पर उस परिस्थिति को दर्शाता है जब महिलाएं पुरुष स्पर्श के साथ सुसज्जित और सुखद जीवन नहीं जी रही थीं, यहां तक कि वह किसी भी पुरुष की आंखों में आंखें डालकर उनका विरोध नहीं कर सकती थीं। उस समय एक आदमी की छाया तक को पार करना बहुत बड़ी बात समझी जाती थी।'
2 of 3
pallavi
- फोटो : amar ujala
इस शो की खास बात पर प्रकाश डालते हुए पल्लवी कहती हैं, 'इस शो के बारे में एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह है कि उस युग में वापस जाना, और फिर दो महिलाओं के चित्रण की सजीवता से दर्शाना, और यह बताना कि कैसे शादी पूरी तरह से उनके लिए चीजों को और उनके जीवन को बदल देती है।'
3 of 3
pallavi
- फोटो : amar ujala
अपने किरदार के बारे में पल्लवी ने बताया कि उनके किरदार का नाम सम्पूर्णा है, जो अपने माता-पिता के साथ एक गांव में रहती है। वह आगे कहती हैं, 'जैसा कि शो 1920 में स्थापित किया गया है, और पूरी सेटिंग और कहानी पुराने समय की है, मेरे किरदार को दिखाया जाएगा कि वह अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित है, और वह उसी के सपने देखती है। मेरा किरदार बहुत ही आज्ञाकारी, सीधा-सादा और सरल है, और वह उन समय के आदर्शों के लिए उपयोग किया गया है। वह अपनी बहन बोंदिता (औरा) से बहुत प्यार करती है, और वह उसके लिए सब कुछ है। यहां तक कि मेरी शादी के बाद भी मैं हर समय अपनी बहन के बारे में ही सोचती रहती हूं।'
किरदार के साथ चुनौतियों के बारे में वह कहती हैं, 'यह किरदार निभाना मेरे लिए बेहद मुश्किल था, क्योंकि यह मेरे वास्तविक जीवन से बिल्कुल अलग है। शो के शुरुआती दृश्य में ही मेरी शादी हो जाना मेरे खुद के लिए एक बड़ी बात होगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।