फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले से हफ्ते भर पहले घरवालों ने सुनाया फैसला, सिद्धार्थ नहीं ये कंटेस्टेंट बना विनर

Mon, 10 Feb 2020 02:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 10 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 13 weekend ka vaar contestant vote to paras chhabra not sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के फिनाले में एक हफ्ते से भी कम समय बचा हैं। ऐसे में सभी को बिग बॉस के विजेता का इंतजार है। घर में अभी सात कंटेस्टेंट बचे हैं। जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा हैं। 

Bigg boss 13 weekend ka vaar contestant vote to paras chhabra not sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

शो का विनर कौन होगा ये तो 15 फरवरी को पता चलेगा लेकिन उससे पहले घर के सदस्यों ने बहुमत से तय किया कि शो कौन जीतेगा। सलमान ने सबसे पहले घरवालों को बहुमत के आधार पर टॉप 5 कंटेस्टेंट का नाम बताने के लिए कहा। 

Bigg boss 13 weekend ka vaar contestant vote to paras chhabra not sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

बहुमत से घरवालों ने पारस छाबड़ा को पहले नंबर पर, सिद्धार्थ शुक्ला को दूसरे नंबर पर आसिम रियाज को तीसरे पोजिशन पर, रश्मि देसाई को चौथा और आरती को पांचवां स्थान मिला। इस रैकिंग में शहनाज और माहिरा को टॉप 5 में जगह नहीं मिली। सलमान शहनाज से पूछते हैं कि 'कैसा लग रहा है?' शहनाज कहती हैं कि 'हम सब पहले दिन से साथ हैं ऐसे में कोई भी जाएगा एक जैसी फीलिंग होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 13 weekend ka vaar contestant vote to paras chhabra not sidharth shukla
salman khan - फोटो : voot

सलमान ने बताया कि 'ये टास्क इसलिए किया गया जिससे अगले हफ्ते जब फिनाले हो तो ये पता चले कि आपका मैच दर्शकों से कितना मैच कर पाता है।' इस हफ्ते घर से जाने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। इनके साथ पारस भी नॉमिनेटेड थे लेकिन सिद्धार्थ ने इम्यूनिटी देकर उन्हें बचा लिया। रविवार को सलमान ने बताया कि सोमवार को एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम बताएंगे। 

विज्ञापन
Bigg boss 13 weekend ka vaar contestant vote to paras chhabra not sidharth shukla
sidharth shukla - फोटो : voot

आखिर में सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि 'आपने शहनाज और आरती को नहीं बचाकर पारस को इम्यूनिटी क्यों दी?' इस पर सिद्धार्थ ने कहा, 'एक टास्क के दौरान पारस ने मुझे सुरक्षित किया था। ऐसे में मेरे लिए था कि पारस को इसका पेबैक करना है। मुझे पता था कि इसके बाद मुझे इसका मौका नहीं मिलेगा।' 

Photos: काम्या पंजाबी के हाथों में लगी शलभ के नाम की मेहंदी, जमकर थिरके दूल्हा-दुल्हन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed