फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: काम्या पंजाबी के हाथों में लगी शलभ के नाम की मेहंदी, जमकर थिरके दूल्हा-दुल्हन

Mon, 10 Feb 2020 12:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 10 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Kamya Panjabi Mehendi Cremony with Kavita Kaushik Suchitra Pillai Pooja Singh Viral Dance
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

हर महिला के लिए उसकी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है जब वह दुल्हन बनती है। ये दिन और भी ज्यादा खास तब बन जाता है जब वो उस शख्स के साथ शादी के बंधन मे बंधती है जिससे वो प्यार करती है। यही खास दिन आया है टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की जिंदगी में। काम्या अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Kamya Panjabi Mehendi Cremony with Kavita Kaushik Suchitra Pillai Pooja Singh Viral Dance
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

हाल ही में काम्या की सगाई और हल्दी हुई है। दोनों ही फंक्शन्स की तस्वीरें काम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। जिसके बाद अब काम्या की मेहंदी सेरेमनी भी हो गई है। बीती रात काम्या की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे देखने को मिले। मेहंदी सेरेमनी के दौरान काम्या बेहद खुश नजर आईं। काम्या पति शलभ के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आईं।

Kamya Panjabi Mehendi Cremony with Kavita Kaushik Suchitra Pillai Pooja Singh Viral Dance
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

इस दौरान काम्या ने नीले रंग का लहंगा पहना था। काम्या ने इसके साथ खूबसूरत और डेलीकेट सी स्टेंटमेंट ज्वैलरी पहनी थी। वहीं उनकी मरमिड साइड ब्रैड ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए। शलभ ने इस खास मौके के लिए काले रंग का बंधगला सूट पहना हुआ था। दोनों ही इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Panjabi Mehendi Cremony with Kavita Kaushik Suchitra Pillai Pooja Singh Viral Dance
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

इस मौके पर काम्या के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त नजर आए। काम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके सभी दोस्त जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। जिनमें अभिनेत्री कविता कौशिक, पूजा सिंह, सुचित्रा पिल्लई आदि कई सितारे नजर आए। सेरेमनी में सभी ने जमकर डांस किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#shubhmangalkasha @shalabhdang @theglamweddingofficial #mehendikirasm

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

विज्ञापन
Kamya Panjabi Mehendi Cremony with Kavita Kaushik Suchitra Pillai Pooja Singh Viral Dance
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

इससे पहले भी काम्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थी। जिसमें काम्या की बेटी भी मां का हाथ पकड़े नजर आई थीं। वहीं काम्या की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। गौरतलब है कि काम्या आज यानी कि 10 फरवरी 2020 को शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed