फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: ‘पजेसिव बॉयफ्रेंड’ की वजह से निक्की तंबोली का कॉलेज जाना हो गया था बंद, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया

Mon, 11 Oct 2021 10:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Oct 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli reveals parents stopped going to college because of positive boyfriend
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने काफी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस रियलिटी शो में बेशक निक्की को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों को उनके बाद करने का तरीका कुछ ज्यादा खास पसंद नहीं आया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष ऐसा भी है, जो निक्की के बिंदास अंदाज को पसंद करता है। ऐसे में आज के समय में लाखों लोग निक्की तंबोली को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।


 
हाल ही में, निक्की तंबोली ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। इस इंटरव्यू में निक्की ने अपने पजेसिव बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस के माता-पिता ने उनका कॉलेज जाना बंद करवा दिया था। इतना ही नहीं, निक्की ने ये भी बताया है कि, उन्होंने अभी भी उस व्यक्ति के साथ अपना रिश्ता खत्म नहीं किया है।

Nikki Tamboli reveals parents stopped going to college because of positive boyfriend
nikki tamboli - फोटो : instagram

दरअसल, निक्की तंबोली ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने उस रिश्ते के परिणाम के बारे में बताते हुए कहा, ‘हां, कॉलेज के दिनों में मेरा एक पजेसिव बॉयफ्रेंड था। और उसके बारे में घरवालों को पता चल गया था। तो फिर घरवालों ने मेरा कॉलेज जाना बंद कर दिया था।’

Nikki Tamboli reveals parents stopped going to college because of positive boyfriend
nikki tamboli - फोटो : instagram
इस इंटरव्यू में सिद्धार्थ कन्नन ने निक्की तंबोली से ये भी पूछा कि, जब उनके परिवार को उनके बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला, तो उन्होंने कैसी प्रतिक्रिया दी? इस पर निक्की ने कहा, ‘वह मेरे कॉलेज से नहीं था। वह कॉलेज से बाहर का था। उस वक्त मेरे पापा ने मुझसे कहा था, यार तू कॉलेज जाती है पढ़ने, तो तेरी बाहर के लड़कों से दोस्ती कैसी हो गई।’ इस इंटरव्यू में निक्की तंबोली ने ये भी खुलासा किया कि, उनका रिश्ता अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli reveals parents stopped going to college because of positive boyfriend
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

निक्की तंबोली की फिल्में
निक्की तंबोली ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘चिकती गाडिलो चिथकोटुडू’ है। इसके बाद निक्की ‘कंचना 3’ और थिप्पारा मीसम जैसी फिल्मों में नजर आईं।

विज्ञापन
Nikki Tamboli reveals parents stopped going to college because of positive boyfriend
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो से मिली पॉपुलैरिटी
निक्की तंबोली को पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस 14’ में मिली थी। हालांकि, वह इस सीजन में बीच में एविक्ट हो गई थीं, लेकिन उन्हें फिर से घर में बुलाया गया था, जिसके बाद वह बिग बॉस के इस सीजन की रनर-अप रही थीं। इसके बाद निक्की तंबोली स्टंट बेस्ड शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed