{"_id":"61a4ade1cd2f244378214c8d","slug":"nora-fatehi-and-divya-khosla-kumar-on-ibd-stage-terrence-louis-surprised-geeta-kapoor-and-malaika-arora-makes-fun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IBD: नोरा फतेही की हॉटनेस देख खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए टेरेंस, गीता कपूर बोलीं- अरे, मुंह तो बंद करो अंकल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
IBD: नोरा फतेही की हॉटनेस देख खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए टेरेंस, गीता कपूर बोलीं- अरे, मुंह तो बंद करो अंकल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 29 Nov 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टेरेंस और नोरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड हसीना नोरा फतेही ने अपनी हॉट अदाओं और ग्लैमर से बहुत कम समय में पूरी इंडस्ट्री और फैंस को दिवाना बना लिया है। अक्सर ही नोरा अपने ग्लैमर के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। रियलिट शोज में भी नोरा की एक झलक के लिए फैंस का उत्साह देखते बनता है। अपनी अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली नोरा हाल ही में सोनी टीवी द्वारा प्रसारित रियलिटी डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट पर दिव्या खोसला कुमार के साथ पहुंचीं थीं। सेट पर नोरा को देख फैंस तो क्या डांस मास्टर टेंरेंस लुईस भी अपना होश खो बैठे।
2 of 5
नोरा फतेही, दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सेट पर पहुंचीं नोरा और दिव्या के डांस का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें टेरेंस नोरा की हॉटनेस पर फिदा होते दिख रहे हैं। वहीं, टेरेंस की को जज गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा उनकी जमकर खिंचाई करती दिख रही हैं जिसपर टेरेंस ब्लश करते नजर आते हैं।
3 of 5
टेरेंस लुईस
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में नोरा को देख टेरेंस खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और खुश होकर माइक पकड़कर कहते हैं 'वेलकम बैक नोरा'। इसपर गीता कपूर हंसते हुए उनसे कहती हैं कि इस काम के लिए शो के होस्ट मनीष पॉल हैं। टेरेंस इसपर हंस पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गीता कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, नोरा हमेशा की तरह अपने डांस मूव्स से भी लोगों को इंप्रेस करती नजर आती हैं। उनका सेंसेशनल डांस देख टेरेंस का मुंह खुला रह जाता है, जिसे गीता नोटिस कर लेती हैं और चुटकी लेते हुए कहती हैं "अरे मुंह तो बंद करो अंकल"। अचानक टेरेंस को एहसास होता है कि उनका मुंह सच में खुला ही है, तो वो शर्मा जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टेरेंस लुईस
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद टेरेंस खुद मंच से हाथ पकड़कर नोरा को जज सीट तक लाते हैं और उन्हें बिठाते हैं। गीता और मलाइका टेरेंस और नोरा की बॉन्डिंग देख खूब चुटकियां लेती हैं और मस्ती करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।