फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धू ही नहीं ये 6 बड़े चेहरे जो बीच में छोड़ गए शो, एक ने तो 'बिग बॉस' में मचा दिया था बवाल

Tue, 19 Feb 2019 07:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Feb 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Not only Navjot Singh Sidhu Disha Vakani to Hina Khan leaves the TV serial in mid
SHILPA SHINDE - फोटो : twitter
पुलवामा आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू बयान देते ही ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई जिसके बाद सिद्धू के शो से बाहर होने की खबरें फैलीं। अफवाहों को उस समय बल मिला, जब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आईं। हालांकि यह ऐसा मामला नहीं है जब किसी शो से किसी फेमस सेलिब्रिटी को रिप्लेस किया गया हो। इससे पहले भी कई रियलिटी शो और सीरियल से सेलिब्रिटी शो के दौरान ही रिप्लेस किए जा चुके हैं। तो चलिए आपको ऐसे शोज के नाम बताते हैं जिन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया या फिर निकाल दिया गया। 
Not only Navjot Singh Sidhu Disha Vakani to Hina Khan leaves the TV serial in mid
Shilpa Shinde - फोटो : file photo
भाबीजी घर पर हैं- शिल्पा शिंदे
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था। शिल्पा के शो छोड़ने की वजह उनके और चैनल के बीच की खटपट थी। शिल्पा ने इस सीरियल में अंगूरी का रोल निभाया था जिसने कुछ ही वक्त में दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया था। शिल्पा के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे आईं। शिल्पा ने शो छोड़ने का मुद्दा बिग बॉस सीजन 10 में भी बतौर कंटेस्टेंट खूब उठाया था। 
Not only Navjot Singh Sidhu Disha Vakani to Hina Khan leaves the TV serial in mid
Silsila Badalte Rishton Ka - फोटो : twitter

सिलसिला बदलते रिश्तों का- दृष्टि धामी और शक्ति अरोड़ा
बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है लेकिन अब इस खबर पर सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने मुहर लगा दी। शक्ति ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बात को दर्शकों के साथ शेयर किया। शक्ति अरोड़ा से पहले शो की एक्ट्रेस दृष्टि धामी शो छोड़ चुकी हैं। दृष्टि के बाद से ही शक्ति अरोड़ा के शो छोड़ने और शो बंद होने की खबरें आने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Navjot Singh Sidhu Disha Vakani to Hina Khan leaves the TV serial in mid
Disha Vakani - फोटो : file photo

तारक मेहता का उल्टा चश्मा- दिशा वकानी 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने भी शो को बीच में छोड़ दिया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। दिशा ने शो में वापसी करने के लिए कई बड़ी शर्ते मेकर्स के सामने रखी थी लेकिन अब सामने आ रही खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। दिशा पिछले 1 साल से ज्यादा समय से मेटरनिटी लीव पर हैं।

विज्ञापन
Not only Navjot Singh Sidhu Disha Vakani to Hina Khan leaves the TV serial in mid
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

ये रिश्ता क्या कहलाता है- हिना खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हिना खान के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया था। इस शो को हिना खान ने बीच में छोड़ दिया था। यहां तक कि शो में हिना खान के पति का किरदार निभा रहे करण मेहरा ने भी शो को अलविदा कर दिया था। हालांकि यह शो अभी भी चल रहा है। इस शो में कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी लोगों को काफी रास आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed