फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला का ये जवाब सुनकर टूट जाएगा शहनाज का दिल, बताया कौन सी तीन महिलाएं हैं सबसे खास

Sat, 18 Apr 2020 09:33 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 Apr 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Not Shehnaaz Kaur Gill these three ladies is very important in Sidharth Shukla life
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बारे में छोटी से छोटी चीज जानने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला वीडियो कॉल के जरिए कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष के शो से जुड़े। इस शो का नाम हम तुम और क्वारंटीन है। इस शो में इन दोनों सितारों ने सिद्धार्थ को घर पर करने को कई टास्क दिए। इस दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि उनके दिल के करीब कौन सी तीन महिलाएं हैं। 

Not Shehnaaz Kaur Gill these three ladies is very important in Sidharth Shukla life
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ ने इस सवाल का जो जवाब दिया उसे जानने के बाद हो सकता है कि शहनाज का दिल टूट जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ ने शहनाज का नहीं बल्कि भारती, अपनी मां और दोनों बहनों को दिल के सबसे करीब बताया। इस वीडियो को कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

Not Shehnaaz Kaur Gill these three ladies is very important in Sidharth Shukla life
sidharth shukla - फोटो : social media

शहनाज और सिद्धार्थ एक साथ 'बिग बॉस' सीजन 13 में आए थे। शो में आने से पहले ये दोनों एक दूसरे को जानते नहीं थे। यहां पर ही इन दोनों की दोस्ती हुई। दोनों एक साथ मस्ती मजाक करते दिखे। शहनाज सिद्धार्थ से कहती रहीं कि वो उनसे प्यार करती हैं लेकिन सिद्धार्थ ने इस बार में उनसे कभी कुछ भी नहीं कहा। शो खत्म होने के बाद ये दोनों एक म्यूजिक वीडियो में आए थे। इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिला था.
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Shehnaaz Kaur Gill these three ladies is very important in Sidharth Shukla life
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

हम तुम और क्वारंटीन शो की बात करें तो यह शो लॉकडाउन में टेलीकास्ट किया गया है। इस शो को भारती और हर्ष ने घर पर ही शूट किया है। इस शो के प्रचार के लिए गुरुवार को भारती और हर्ष सोशल मीडिया पर अपने दर्शकों से बात करने के लिए लाइव आए। इस दौरान उनसे पूछे गए सभी सवालों के उन्होंने बड़े ही मजेदार जवाब भी दिए। 

विज्ञापन
Not Shehnaaz Kaur Gill these three ladies is very important in Sidharth Shukla life
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस शो में भारती और हर्ष कुछ मजेदार किस्सों को अपने घर से ही शूट करके दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उन किस्सों को लिखने का काम हर्ष ही करते हैं। उन्होंने बताया, 'भारती ने लिखने का सारा काम मुझे ही दे रखा है। जब मैं लिखने बैठता हूं तो बीच में वह एक दो जोक मार कर उसमें तड़का लगा देती है। असल बात तो यह है कि वो छोटे-छोटे जोक्स से ही कहानी में मजा आता है।'

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ने मां बनने के सातवें दिन दिखाई बच्चे की झलक, साथ में दिखे बेटी और पति भी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed