बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से टीआरपी के साथ ही साथ दिल भी जीत रहे हैं। शो का करीबन हर एपिसोड न सिर्फ ज्ञानवर्धक बल्कि मनोरंजन से भी भरपूर होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अब एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन एक ज्योतिष से पूछ रहे हैं कि आज आप जीतेंगे या नहीं ?
KBC 11: इंदौर के पंडित जी से अमिताभ बच्चन ने पूछा- आज जीतेंगे ये नहीं? मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर देखा जाता है कि कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन को अपने सामने देखकर काफी एक्साइटिड हो जाते हैं लेकिन इस बार अमिताभ एक कंटेस्टेंट को देखकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ये बात सोशल मीडिया पर सामने आए दोनों ही प्रोमोज में साफ नजर आ रही है।
दरअसल सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के एक हिस्से में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज खिलाड़ी रहीं दिव्या अदलखा नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे हिस्से में पंडित जी। इन पंडित जी का नाम हरिओम शास्त्री है जो मध्यप्रदेश के इंदौर से रहने वाले हैं।
Tonight, our Hotseat contestants display their immense general knowledge and play for a chance to win big on it's basis, on another exciting and entertaining episode of #KBC11, tonight at 9 PM. @SrBachchan pic.twitter.com/Nj6VN313pu
वीडियो में अमिताभ कहते हैं- 'हमने सुना है कि धर्म और वेद शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी आप ज्योतिष विद्या भी करते हैं'। इस पर हरिओम कहते हैं- 'भागवत, रामकथा, यज्ञ, अनुष्ठान और ज्योतिष.. ये काम हैं'। पंडित जी का ये जवाब सुन अमिताभ बच्चन तुरंत सवाल पूछते हैं कि 'अच्छा तो आपको कुछ पता है कि आपके भविष्य में आज के परिणाम के बारे में क्या लिखा है ?'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
अमिताभ बच्चन के इस सवाल को सुन पंडित जी कहते हैं कि उन्हें ये पहले से ही पता था कि वो हॉट सीट पर बैठेंगे और उन्होंने सुबह ही सबसे ये कह दिया था और उनकी ये भविष्यवाणी सही साबित हुई। वहीं अमिताभ एक बार फिर उनसे अपना सवाल दौहराते हैं। वीडियो में आप अमिताभ बच्चन को श्लोक कहते भी देख सकते हैं।
पढ़ें: सिनेमा में सौ में से नब्बे नायक सदा 'भीतर वाले' रहें, लेकिन 'महानायक' हमेशा बाहर वाला होगा