फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुझसे शादी करोगे' बंद होते ही पारस छाबड़ा के बदले तेवर, कहा- मुझे ये शो पसंद नहीं आया

Fri, 20 Mar 2020 09:35 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
paras chhabra comment on mujhse shaadi karoge show off air
Paras Chhabra - फोटो : twitter

कलर्स चैनल का रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे कल बंद हो गया। यह शो मई तक जाने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे जल्द ही बंद करना पड़ा। शो का ग्रांड फिनाले हो चुका है। खबरों की मानें तो पारस ने अपने लिए दुल्हनिया चुन ली है। वहीं शहनाज ने सभी लड़कों को धोखा दे दिया और कहा कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। कोई भी लड़का उन्हें इंप्रेस नहीं कर पाया। शो बंद होने के बाद अब पारस ने बड़ा बयाना दिया है।

paras chhabra comment on mujhse shaadi karoge show off air
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

पारस ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये शो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। वो कहते हैं, 'मैं इस शो को एंजॉय नहीं कर रहा हूं। पहली बात तो मुझे नहीं लगता कि इस शो में शहनाज के भाई शाबाज को होना चाहिए। वह शो में ये कहता है कि मैं लड़कियों की इज्जत नहीं करता। मैं ये पूछना चाहता हूं कि मैंने कब महिलाओं की इज्जत नहीं की।' 

paras chhabra comment on mujhse shaadi karoge show off air
Paras Chhabra, Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : social media

शहबाज यहां अपनी बहन शहनाज के लिए लड़का देखने आया है। लेकिन वो अपनी अलग ही गेम खेल रहे हैं। मेरे खिलाफ लोगों को भड़का रहा था। अगर बात लड़कियों की इज्जत ना करने की हो तो उसने भी बिग बॉस में माहिरा और रश्मि से बदतमीजी से बात की थी। मुझे ये पसंद नहीं कि कोई मुझे लड़कियों की इज्जत ना करने वाला कहकर बुलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
paras chhabra comment on mujhse shaadi karoge show off air
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इस शो में किसी भी लड़की से प्यार नहीं हुआ है। ना ही मैं किसी की तरफ अट्रैक्ट हुआ हूं। शो में आईं कंटेस्टेंट नवदीश मेरी लिस्ट में टॉप पर हैं, तो सभी उन्हें मिलकर टारगेट करते हैं। मुझे सभी लड़कियों का बिहेवियर पसंद नहीं आया।' पारस ने शहनाज को लेकर भी बयान दिया है। 

 

विज्ञापन
paras chhabra comment on mujhse shaadi karoge show off air
Paras Chhabra - फोटो : twitter

पारस कहते हैं, 'शहनाज घर में सभी लड़कियों के साथ गलत बिहेव करती हैं। बिग बॉस में भी वह शेफाली, रश्मि और माहिरा के करेक्टर पर बात करती थीं, जबकि किसी ने भी उसके करेक्टर पर कभी सवाल नहीं उठाया।' बता दें कि इससे पहले शो को बंद होने को लेकर पारस ने कहा था, 'नहीं...ये शो बंद नहीं हो रहा है। शो की टीआरपी आनी शुरू हो गई है। ये शो कहीं नहीं जाने वाला। मैं शो को लास्ट तक लेकर जाऊंगा।'

कोरोना वायरस: कशिश इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल स्थगित, अब सितंबर में होगा कार्यक्रम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed