फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर में एंट्री करेंगी पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड, क्या हो जाएगा दोनों का ब्रेकअप?

Wed, 22 Jan 2020 02:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jan 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri May Enter In BB 13 For Taking Decision on Their Relationship
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media

सलमान खान का टीवी शो बिग बॉस 13 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है। घर के कंटेस्टेंट को लेकर एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कई बार बवाल देखने को मिलता है तो वहीं अब इसकी आंच कंटेस्टेंट्स के रिलेशनशिप तक पर दिखनी लगी है। बात करें पारस छाबड़ा की तो पारस की माहिरा के साथ केमिस्ट्री को लेकर बीते हफ्ते काफी सवाल उठाए गए। जिसे लेकर बिग बॉस हाउस के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी आहत हुई हैं। इतने सब झमेले के बाद अब बिग बॉस में आने वाला है एक नया ट्विस्ट। जो पारस छाबड़ा के होश उड़ा देगा।

Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri May Enter In BB 13 For Taking Decision on Their Relationship
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

शो में पारस को मिलने वाला है एक सरप्राइज। पारस के लिए ये सरप्राइज होंगी उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी। दरअसल बिग बॉस में एक सरप्राइज वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। जिसमें पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी घर में एंट्री करेंगी। बिग बॉस में पारस और माहिरा की केमिस्ट्री पर खुद आकांक्षा भी सवाल खड़े कर चुकी हैं। तो वहीं कई बार उन्होंने इसे पारस का गेम प्लान भी बताया है। लेकिन पारस का माहिरा के इतना करीब जाना आकांक्षा को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में अब खबरें सामने आ रही हैं कि आकांक्षा बिग बॉस के घर के अंदर जाएंगी और अपने इस रिश्ते को खत्म कर देंगी।

Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri May Enter In BB 13 For Taking Decision on Their Relationship
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 13 ऑफिशियल' अकाउंट ने इस खबर को साझा किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, 'आकांक्षा पुरी फैमिली वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में आ सकती हैं।' खबर ये भी है कि आकांक्षा पुरी जल्द ही एक टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में जाएंगी, जहां सभी के सामने वो अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने या न बढ़ाने को लेकर फैसला करेंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#weekendkavaar #weekendkavaarupdates #unseenundekha #voot #sidnaaz #sidnaazlovers #arshikhan #shoaibibrahim #vikasgupta #mtv #trending #katrinakaif #hinakhan #priyanksharma #dipikakakar #jasminbhasin #zainimam #karanpatel #salmankhan #rohitshetty #adityanarayan #nachbaliye #devoleenabhattacharjee #khatronkekhiladi #bhartisingh #tiktokindia #naagin #khatronkekhiladi10 #tiktok

A post shared by BIGG BOSS🔥 (@biggboss13official____) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri May Enter In BB 13 For Taking Decision on Their Relationship
Paras Chhabra, Akansha, Mahira - फोटो : file photo

हालांकि अभी तक अकांक्षा की इस एंट्री के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इन खबरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही आकांक्षा और पारस का रिश्ता खत्म हो जाएगा। क्योंकि पारस के बर्ताव से आकांक्षा भी खुश नहीं हैं। पारस घर के अंदर बाकी कंटेस्टेंट्स से भी आकांक्षा के बारे में बातें करते रहते हैं। जिसका रिएक्शन आकांक्षा बाहर मीडिया से चर्चा कर या सोशल मीडिया के जरिए देती रहती हैं।

विज्ञापन
Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri May Enter In BB 13 For Taking Decision on Their Relationship
आकांक्षा पूरी, सलमान कान, पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि पारस और माहिरा के रिश्ते को लेकर खुद सलमान खान भी सवाल खड़े कर चुके हैं। वीकेंड का वार में सलमान ने पारस माहिरा को थोड़ा दूर रहने की हिदायत दी थी। इस बात को लेकर पारस ने शो के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काफी बहस भी की थी। जिसके बाद पारस की बातें सुनकर आकांक्षा भी आहत हुईं और सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन भी आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed