फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइंस डे के दिन पिता बने 'पटियाला बेब्स' के इंस्पेक्टर हनुमान, नन्हे मेहमान का ऐसे किया स्वागत

Mon, 15 Feb 2021 12:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 15 Feb 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Patiala Babes Fame Actor Anirudh Dave and Wife Shubhi Ahuja Blessed With A Baby Boy
अनिरुद्ध दवे, शुभी अहूजा - फोटो : Instagram

बीते दिन सभी ने वैलेंटाइंस डे मनाया। साल 2021 का वैलेंटाइंस डे टीवी सीरियल 'पटियाला बेब्स' के इंस्पेक्टर हनुमान सिंह उर्फ अनिरुद्ध दवे के लिए बेहद खास बन गया। दुनिया जब प्यार के रंग में रंगी थी तब अनिरुद्ध दवे के घर में किलकारी गूंजी। अनिरुद्ध 14 फरवरी के दिन पहली बार पिता बने। उनकी पत्नी शुभी आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Patiala Babes Fame Actor Anirudh Dave and Wife Shubhi Ahuja Blessed With A Baby Boy
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

अनिरुद्ध ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और पत्नी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अनिरुद्ध ने लिखा है, '#itsbabyboy दिन खास है, इश्क करने वालों का दिन है। हर तरफ मोहब्बत हो, सब जगह प्यार हो, दोस्ती हो। कोई दुश्मन ना हो, बेटा ऐसे रहना कि सबको तुमसे इश्क हो। मेरा अंश हो। तुम अंशिक (anishq) हो।'

Patiala Babes Fame Actor Anirudh Dave and Wife Shubhi Ahuja Blessed With A Baby Boy
अनिरुद्ध दवे, शुभी अहूजा - फोटो : Instagram

अपनी पोस्ट में आगे अनिरुद्ध ने अपनी फीलिंग्स भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं भगवान और परमशक्ति का शुक्रगुजार हूं। मेरा बेटा.. उफ्फ मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं बच्चा तुम्हारा बहुत स्वागत है। और सुनो मैं भी बच्चा रहूंगा हमेशा प्रतिस्पर्धा करके देख लेना। हाहाहा चलो मैं तुम्हें जिता दूंगा। तुम इस पोस्ट को हमेशा याद रखोगे। पापा आपको बहुत प्यार करते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANIRUDH V DAVE (@aniruddh_dave)

विज्ञापन
विज्ञापन
Patiala Babes Fame Actor Anirudh Dave and Wife Shubhi Ahuja Blessed With A Baby Boy
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

अनिरुद्ध यहां नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा, 'वैसे मैं हमेशा डे कहता था ओह सॉरी मुझे पापा शब्द से प्यार है। पापा बच्चों के लिए हीरो होते हैं। मैं भी उनमें से ही एक बनना चाहता हूं। लेकिन हां मेरा नजरिया और सोच एक रात में ही बदल गए हैं जब मैंने लेबर रूम देखा। कोई भी इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मां असली हीरो होती हैं।' इसी के साथ उन्होंने अपनी पत्नी शुभी को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
Patiala Babes Fame Actor Anirudh Dave and Wife Shubhi Ahuja Blessed With A Baby Boy
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

इसके अलावा अनिरुद्ध ने अपने बच्चे को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद इस पोस्ट के जरिए दिया है। साथ ही शुभकामनाएं देने वालों को भी उन्होंने धन्यवाद कहा। बता दें कि अनिरुद्ध दवे एक ऐसे एक्टर हैं जो निगेटिव और पॉजिटिव दोनों किरदारों को बखूबी निभाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'राजकुमार आर्यन' धारावाहिक से की थी। इसके साथ ही अभिनेता 'वो रहने वाली महलों की', 'फुलवा', 'रुक जाना नहीं' और 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' में भी नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed