{"_id":"619f87f1fba5fa05fe6f8309","slug":"photos-actress-neelam-cried-on-the-stage-of-india-s-best-dancer-2-smiles-back-after-chunky-pandey-s-efforts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 के मंच पर इसलिए रो पड़ीं अभिनेत्री नीलम, चंकी पांडे की कोशिशों से वापस आई मुस्कान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Photos: इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 के मंच पर इसलिए रो पड़ीं अभिनेत्री नीलम, चंकी पांडे की कोशिशों से वापस आई मुस्कान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीलम कोठारी और चंकी पांडे
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
Link Copied
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2' में इस शनिवार के एपिसोड में बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी- नीलम कोठारी और चंकी पांडे का स्वागत किया जाएगा और उनकी मौजूदगी में 80 और 90 के दशक के बॉलीवुड का जश्न मनाया जाएगा। ये सभी कंटेंस्टेंट्स अपने कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर इन कलाकारों के हिट गानों पर काबिले तारीफ परफॉर्मेंस देंगे। इन्हीं में शामिल कंटेस्टेंट संकेत गांवकर ने अपनी कोरियोग्राफर अनुराधा अयंगर के साथ मिलकर 'यक्षगान' थीम पर फिल्म 'आंखें' के गाने 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' पर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
Trending Videos
2 of 4
संकेत गांवकर और अनुराधा अयंगर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
चंकी पांडे ने हैरानी जताते हुए कहा, "यह परफॉर्मेंस देखने के बाद मेरे होश उड़ गए हैं। आप लोगों ने जिस तरह से सिंड्रेला की कहानी पेश की, वो काबिले तारीफ है। मैं बताना चाहूंगा कि ये गाना उस एकमात्र फिल्म का है, जो मैंने गोविंदा के साथ की है, फिर भी लोगों को लगता है कि हमने साथ मिलकर बहुत-सी फिल्में की हैं। वो इसलिए क्योंकि आंखें एक ऐसी फिल्म थी जो 100 फिल्मों के बराबर थी, ठीक उसी तरह जिस तरह आपकी परफॉर्मेंस 100 परफॉर्मेंस के बराबर है। सैल्यूट सैल्यूट सैल्यूट।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
नीलम कोठारी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सुपरस्टार नीलम ने कहा, "संकेत आप बहुत शानदार थे। मैं जानती हूं कि बढ़िया डांसर होना अच्छी बात है, लेकिन एक अच्छा बेटा होना उससे बेहतर है। मैं कहना चाहूंगी कि आप एक प्रेरणा हो। मुझे पता है कि आप किन हालातों से गुजर रहे हैं और ऐसे में इस तरह परफॉर्म करना वाकई दिल छू लेने वाला है।" इस पूरे एक्ट का सबसे खास पल तब आया, जब सुपरस्टार नीलम ने संकेत को प्यार और सौभाग्य की निशानी के रूप में एक गुडलक रिंग दी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस बेहद भावुक हो गईं और रो पड़ीं क्योंकि संकेत की स्थिति ने उन्हें उनके अपने पिता की याद दिला दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था।
4 of 4
संकेत गांवकर और अनुराधा अयंगर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
नीलम ने कहा, "यह मेरी तरफ से एक छोटा-सा तोहफा है, जो शायद आपके पापा को बेहतर महसूस कराएगा। मैं जानती हूं कि वो बहुत जल्द आपको यहां परफॉर्म करते देखने आएंगे। मैंने अपने पिता को खोया है और मैं जानती हूं कि इसका एहसास क्या होता है। जब प्रोड्यूसर्स ने मुझे इस शो में गेस्ट बनकर आने को कहा, तो मैं तैयार नहीं थी, क्योंकि मैंने हाल ही में उन्हें खोया है लेकिन मैं जानती हूं कि यदि मेरे पिता होते तो मुझसे यही कहते, 'द शो मस्ट गो ऑन।' इसलिए मैं कहूंगी कि आप भी मजबूत बने रहें। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।