{"_id":"5809bb5d4f1c1b722b703a98","slug":"pierce-brosnan-says-he-is-shocked-by-pan-bahar-ad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुस्से में जेम्स बॉन्ड, 'पान बहार ने धोखे से कराया एड' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुस्से में जेम्स बॉन्ड, 'पान बहार ने धोखे से कराया एड'
Fri, 21 Oct 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जेम्स बॉन्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से जेम्स बॉन्ड यानि पीयर्स ब्रॉसनन ने 'पान बहार' का विज्ञापन किया है, तभी से वे भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के चुटकुले बनाए जा रहे हैं। हर कोई हैरान है कि पीयर्स ने पान बहार का विज्ञापन क्यों किया।
अब पीयर्स ब्रॉसनन ने विज्ञापन करने के राज से पर्दा उठा दिया है और कहा है कि उनके साथ धोखा किया गया। उन्होंने कभी तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन नहीं किया।
आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या है पूरा मामला ?
2 of 6
पीयर्स ब्रॉसनन
पियर्स ने इस बारे में अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि “मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ कि पान बहार कंपनी अपने उत्पाद के प्रोमोशन के लिए अनाधिकृत रुप से मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है। मैंने भारत में कभी भी ऐसे उत्पाद के प्रोमोशन के लिए करार नही किया होता जो सेहत के लिए हानिकारक है।'
3 of 6
जेम्स बॉन्ड
पीयर्स ने कहा कि पान बहार के साथ हुए अनुबंध में कहा गया था कि वह एक माउथ फ्रेशनर का एड करेंगे। इसीलिए वह यह विज्ञापन करने पर राजी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीयर्स ब्रॉसनन और उनकी पूर्व पत्नी
पीयर्स का कहना है कि उन्होंने कैंसर की वजह से अपनी पत्नी और बेटी को खोया है। वे ऐसे किसी उत्पाद का विज्ञापन कैसे कर सकते हैं जिससे किसी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो।
विज्ञापन
5 of 6
पान बहार
पीयर्स ने कंपनी से उनका विज्ञापन तुरंत हटाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कंपनी पर झांसा देकर गलत उत्पाद का एंबेसडर बनाने का भी आरोप लगाया है। पीयर्स का कहना है कि यह अनुबंध का उल्लंघन है।
अगली स्लाइड में देखें जेम्स बॉन्ड का पान बहार वाला विज्ञापन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।