फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील का दिखा था असर, पांच अप्रैल को 37 मिनट में टीवी के दर्शकों की संख्या हुई थी 60% कम

Thu, 09 Apr 2020 07:36 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 09 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi 9 minute Diya Jalao Call on 5 April made drop of nearly 60 percent in TV viewership
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पूरे देश में पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील के तहत अपने घर की लाइट बंद करके दीया, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैशलाइट या मोमबत्ती जलाई गई थी। पीएम मोदी ने ये अपील कोरोना वायरस (Coronavirus) से जारी जंग में एकजुटता दिखाने के लिए की थी। पीएम मोदी की इस अपील का असर पूरे देश पर देखने को मिला। लेकिन इसके बाद ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की एक रिपोर्ट सामने आई है।

PM Narendra Modi 9 minute Diya Jalao Call on 5 April made drop of nearly 60 percent in TV viewership
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की एक रिपोर्ट के मुताबिक पांच अप्रैल को रात 8:53 से 9:30 बजे के बीच देश में सबसे कम टीवी देखा गया। इन 37 मिनट में दर्शकों की संख्या 60% कम हो गई थी। बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 के बाद यह पहली बार था जब टीवी दर्शकों की संख्या में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। वहीं खास बात ये भी रही कि 3 अप्रैल को मोदी ने कोरोना पर एक वीडियो संदेश जारी किया था। इसे एक मिनट के अंदर 1 अरब लोगों ने देखा था।

PM Narendra Modi 9 minute Diya Jalao Call on 5 April made drop of nearly 60 percent in TV viewership
टीवी - फोटो : amazon

बता दें कि एक तरफ जहां करीब 37 मिनट के लिए 60 प्रतिशत दर्शक कम हुए थे तो वहीं लॉकडाउन में दर्शकों की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ गई है। बार्क और नीलसन मीडिया की एक संयुक्त रिपोर्ट 'क्राइसिस कंजम्प्शन ऑन टीवी एंड स्मार्टफोन' के मुताबिक भारत में लॉकडाउन के बाद से टीवी देखने वालों में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह स्मार्टफोन पर टीवी देखने वालों में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। टीवी में सबसे ज्यादा फिल्मों को पसंद किया जा रहा है। इनमें 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi 9 minute Diya Jalao Call on 5 April made drop of nearly 60 percent in TV viewership
Ramayan - फोटो : twitter

गौरतलब है कि हाल ही में रामायण की टीआरपी को लेकर भी खबर सामने आई थी। रामायण के पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने इस शो को देखा था और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था। शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi 9 minute Diya Jalao Call on 5 April made drop of nearly 60 percent in TV viewership
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।  रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वहीं रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed