सब्सक्राइब करें

Popular Bahu Of TV: 2000s के सीरियल की ये आदर्श बहुएं याद हैं? छोटे पर्दे की दुनिया में कर चुकी हैं राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
सार

Popular TV Bahu from 2000s Serials: 20 के दशक के शुरुआत में धारावाहिकों का स्वरूप काफी बदला। बदलते समय को भी दिखाया गया तो संस्कार और आदर्शों को भी। कई अभिनेत्रियां आदर्श बहू की भूमिका अदा कर लोकप्रिय हुईं। जानिए 

विज्ञापन
Popular TV Bahu from 2000s Serials Smriti Irani Shweta Tiwari Sakshi Tanwar Juhi Parmar Nausheen Gauri Pradhan
जूही परमार, श्वेता तिवारी, साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

2000 का शुरुआती दौर, जब टेलीविजन पर कई लोकप्रिय सीरियलों ने दस्तक दी। इन सीरियल्स में सामाजिक-पारिवारिक मूल्य और संस्कृति की झलक दिखाई दी और लोग परिवारों के साथ इन्हें देखा करते। इन्हीं सीरियल के मुख्य किरदार महिलाएं थीं और अधिकांश आदर्श बहू के रूप में नजर आईं। यही वजह रही कि वे अपने नाम से ज्यादा अपने किरदार के कारण दर्शकों के बीच मशहूर हुईं। तुलसी, पार्वती, प्रेरणा...और भी कई। शायद आपको भी याद आ गए हों। नहीं याद आए तो जानिए

Trending Videos
Popular TV Bahu from 2000s Serials Smriti Irani Shweta Tiwari Sakshi Tanwar Juhi Parmar Nausheen Gauri Pradhan
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति ईरानी 
किरदारः तुलसी
सीरियलः 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी

साल 2000 में सीरियल शुरू हुआ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'। इसमें तुलसी की भूमिका अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने अदा की। इस शो में एक संयुक्त परिवार को दिखाया गया, जहां कई पीढ़ियां साथ रहतीं। नोंक-झोंक और असहमियों के बावजूद सभी एक-दूसरे की ताकत बने। शो में तुलसी को आदर्श बहू के रूप में दिखाया गया। यह किरदार अदा करने वाली स्मृति ईरानी अब राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, वर्षों बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरू हो रहा है। स्मृति ईरानी की भी छोटे परदे पर वापसी हो रही है। वे तुलसी के रूप में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular TV Bahu from 2000s Serials Smriti Irani Shweta Tiwari Sakshi Tanwar Juhi Parmar Nausheen Gauri Pradhan
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी
किरदारः प्रेरणा
सीरियलः कसौटी जिंदगी की

एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से श्वेता तिवारी को लोकप्रियता मिली। उन्होंने इस शो में प्रेरणा का रोल अदा किया था। इस सीरियल के बाद श्वेता तिवारी ने बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लेकर अपने करियर को आगे बढ़ाया। इसके अलावा, उन्होंने कई ओटीटी शो, फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया। उन्हें रोहित शेट्टी की ओटीटी सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था।

Mrs Earth International 2025: विधु इशिका बनीं मिसेज अर्थ इंटरनेशनल, बोलीं- ये हर उस लड़की की जीत है जिसे कहा…

Popular TV Bahu from 2000s Serials Smriti Irani Shweta Tiwari Sakshi Tanwar Juhi Parmar Nausheen Gauri Pradhan
साक्षी तंवर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाक्षी तंवर 
किरदारः पार्वती
सीरियलः कहानी घर-घर की

20s के शुरुआती दौर में छोटे पर्दे की दुनिया में तुलसी के बाद सबसे आदर्श और पसंदीदा बहू पार्वती रही। सीरियल 'कहानी घर-घर की' के इस किरदार को अभिनेत्री साक्षी तंवर ने निभाया। इसके बाद वे बड़े अच्छे लगते हैं की प्रिया के रूप में आईं। टीवी शो के अलावा, साक्षी तंवर, मोहल्ला अस्सी, दंगल, मिशन ओवर मार्स जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अमेजन प्राइम की मूवी 'शर्माजी की बेटी' में उन्हें ज्योति शर्मा के रूप में देखा गया।

विज्ञापन
Popular TV Bahu from 2000s Serials Smriti Irani Shweta Tiwari Sakshi Tanwar Juhi Parmar Nausheen Gauri Pradhan
'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन' - फोटो : सोशल मीडिया

जूही परमार 
किरदार: कुमकुम
सीरियलः कुमकुम एक प्यारा सा बंधन

सीरियल 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन' भी खूब लोकप्रिय रहा। इसमें कुमकुम का लीड रोल अभिनेत्री जूही परमार ने निभाया। इस शो के अलावा उन्होंने 'पति पत्नी और वो' जैसे रियलिटी शो में भी काम किया और बिग बॉस 5 की विजेता भी रहीं। शो और फिल्मों के अलावा, अभिनेत्री एक व्लॉगर भी है, जहां वे अपनी बेटी के साथ वीडियो बनाती हैं और पेरेंटिंग से संबंधित सलाह देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed