फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत: भारत के लिए पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार ऐसे बने ‘गदाधारी’ भीम, BSF में थे कमांडेंट

Fri, 30 Jul 2021 05:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 30 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
praveen kumar sobti Olympics player played bheem role in b r chopra mahabharat
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media

फिल्मों की तरह ही भारत में स्पोर्ट्स की एक अलग ही मान्यता है। कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर क्रिकेट के मैच तक हर चीज का लोग पूरा-पूरा आनंद लेते हैं। फिल्म जगत भी हमारे खिलाड़ियों से बहुत ही प्रेरित हैं। भाग मिल्खा भाग से लेकर मेरी कॉम सहित कई फिल्में अब तक खिलाड़ियों की जिंदगी पर बन चुकी हैं। लेकिन इन्ही में से कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होने खेलकूद के बाद अगर किसी और चीज को अपने प्रोफेशन के रूप में चुना तो वो है अभिनय क्षेत्र। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होने बॉलीवुड और टेलीविजन में अपनी अभिनय कला भी दिखाई। इन्ही कलाकारों में से एक हैं प्रवीण कुमार सोबती।



महाभारत में बने भीम
बीआर चोपड़ा की दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाभारत को कोई भला कैसे भूल सकता है। 90 के दशक के कई ऐसे शोज थे जिन्होने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उन्ही शोज में से एक है ‘महाभारत’। इस सीरियल को देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती थी। महाभारत का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय था और इन्ही किरदारों में से एक किरदार था ‘गदाधारी भीम’ का। इस किरदार को प्रवीण कुमार सोबती ने निभाया था।

praveen kumar sobti Olympics player played bheem role in b r chopra mahabharat
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media

भीम के किरदार को प्रवीण ने किया जीवंत
प्रवीण कुमार ने ‘भीम’ के किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि आज भी जब महाभारत की बात की जाती है तो भीम के रूप में हमेशा प्रवीण कुमार को याद किया जाता है। प्रवीण कुमार कितने बेहतरीन कलाकार थे इसका सुबूत उन्होने अपने इस किरदार से दिया। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अपने किरदार में इस कदर जान डालने वाले प्रवीण कुमार सोबती का अभिनय कि दुनिया से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

praveen kumar sobti Olympics player played bheem role in b r chopra mahabharat
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media

कॉमनवेल्थ गेम में जीता भारत के लिए पदक

बता दें कि बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण खुमार अंतराष्ट्रीय खेल में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह डिस्कस थ्रोअर और हैमर थे। प्रवीण कुमार सोबती ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में जाकर इंडिया के लिये पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होने दो बार ओलांपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
praveen kumar sobti Olympics player played bheem role in b r chopra mahabharat
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media

खेलकूद में लोकप्रियता की हासिल

छोटे पर्दे पर भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार ने 1960 और 70 के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। उन्होने हॉन्ग कॉन्ग में हुए एशियाई खेलों में हिस्सा लिया। उन्हें हैमर और डिस्कस थ्रोअर बनने का मौका मिला। अपनी कला का जादू दिखाकर उन्होने स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रवीण किंग्स्टन में कॉमनवेल्थ गेम्स (1966) और तेहरान में एशियाई खेलों (1974) में रजत मेडल विजेता भी बने।

विज्ञापन
praveen kumar sobti Olympics player played bheem role in b r chopra mahabharat
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media

अचानक हुई पीठ दर्द की शिकायत

कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर कई और गेमों में जीत हासिल करने वाले प्रवीण कुमार सोबती की पीठ में अचानक दर्द होने लगा जिसकी वजह से उन्हें स्पोर्ट्स करने में दिक्कत होने लगी। खेल की दुनिया में उन्होने एक सफल पारी खेली और खूब नाम कमाया। लेकिन साल 1980 में उन्होने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed