सब्सक्राइब करें

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ही नहीं इन टेलीविजन सितारों ने भी रचाई थी गुपचुप शादी, तस्वीरें देख फैन्स रह गए थे दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Puja Banerjee Kunal Verma Rajat Tokas Vatsal Seth Ishita Dutta Shakti Arora Neha Saxena Shrishti Nayyar Surprised Fans by Secret marriage
टीवी कलाकारों ने गुपचुप रचाई शादी - फोटो : Social Media

इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी मांगलिक कार्य बंद हैं। इसी बीच अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया है। पूजा ने 15 अप्रैल को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से कोर्ट मैरिज कर ली। पूजा और कुणाल की शादी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। लेकिन सिर्फ पूजा और कुणाल ही नहीं बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाकर अपने फैन्स को हैरान कर दिया है। इस पैकेज में ऐसे ही टीवी कपल्स के बारे में बताएंगे।

Trending Videos
Puja Banerjee Kunal Verma Rajat Tokas Vatsal Seth Ishita Dutta Shakti Arora Neha Saxena Shrishti Nayyar Surprised Fans by Secret marriage
रजत टोकस, सृष्टि नायर - फोटो : Social Media

रजत टोकस- सृष्टि नायर
अभिनेता रजत टोकस ने साल 2015 में अपने फैन्स को उस समय हैरान कर दिया था जब उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। जोधा-अकबर फेम अभिनेता की सादी जयपुर पैलेस से हुई थी जिसके बारे में किसी कोभी पता नहीं था। बाद में रजत की सादी की पोटोज वायरल हुईं तब सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Puja Banerjee Kunal Verma Rajat Tokas Vatsal Seth Ishita Dutta Shakti Arora Neha Saxena Shrishti Nayyar Surprised Fans by Secret marriage
Shakti Arora - फोटो : Instagram

शक्ति अरोड़ा- नेहा सक्सेना
शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना ने साल 2018 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। इससे पहले दोनों नच बलिये में नजर आए थे। लेकिन उस वक्त शक्ति के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। जिसके बाद साल 2018 में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं। शक्ति ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया।

Puja Banerjee Kunal Verma Rajat Tokas Vatsal Seth Ishita Dutta Shakti Arora Neha Saxena Shrishti Nayyar Surprised Fans by Secret marriage
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : Social Media

वत्सल सेठ- इशिता दत्ता
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता स्टार प्लस के सीरियल 'एक हसीना थी' में साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। साल 2017 में वत्सल और इशिता ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की सारी रस्में अदा की थी। दोनों की शाद में अजय देवगन, बॉबी देओल, काजोल समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थी।

विज्ञापन
Puja Banerjee Kunal Verma Rajat Tokas Vatsal Seth Ishita Dutta Shakti Arora Neha Saxena Shrishti Nayyar Surprised Fans by Secret marriage
गौरव चोपड़, हितिशा चेरांदा - फोटो : Social Media

गौरव चोपड़ा- हितिशा चेरांदा
गौरव चोपड़ा ने उस समय सबी को चौंका दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में बताया। गौरव ने साल 2018 में अपने घरवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हितिशा चेरांदा के साथ सात फेरे लिए थे। अचानक हुई इस शादी से गौरव के सारे फैन्स चैंक गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed