{"_id":"5e9998d68ebc3e72c4459545","slug":"ramayan-lakshman-aka-sunil-lahri-when-meets-indira-gandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 साल पहले इंदिरा गांधी से मिलने पहुंचे थे 'लक्ष्मण', पूर्व पीएम ने इस वजह से दिया था आशीर्वाद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
36 साल पहले इंदिरा गांधी से मिलने पहुंचे थे 'लक्ष्मण', पूर्व पीएम ने इस वजह से दिया था आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
Link Copied
'रामायण' के दोबारा प्रसारण के साथ ही सभी कलाकार खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सबसे ज्यादा जिन किरदारों पर सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं उनमें से एक किरदार है लक्ष्मण का। पर्दे पर लक्ष्मण का रोल अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया था। कोई उन्हें एंग्री यंग मैन बुला रहा है तो कोई मोस्ट हैंडसम हंक। सुनील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं वो अपने फैंस के सवालों के जवाब भी दे रहे हैं। आज उनकी एक ऐसी ही पुरानी तस्वीर दिखाते हैं जब वो इंदिरा गांधी से मिलने पहुंचे थे।
Trending Videos
2 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
फेसबुक पर एक पोस्ट में सुनील ने बताया था कि उनके साथ उनके भाई भी साथ में थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलने का उन्हें सौभाग्य मिला। उस वक्त सुनील की फिल्म 'फिर आई बरसात' रिलीज होने वाली थी। वो इंदिरा गांधी से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
इंदिरा गांधी ने अपने हाथों से लिखा एक नोट भी सुनील को दिया। उन्होंने लिखा- 'सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।' नीचे इंदिरा गांधी के दस्तखत भी थे। पोस्ट शेयर करने के साथ सुनील ने बताया कि वो इंदिरा गांधी के निधन से आठ दिन पहले मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपने हाथों से फिल्म के म्यूजिक रिकॉर्ड के ऊपर शुभकामना भरा संदेश लिखा।
4 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
सुनील ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'नक्सलाइट' से की। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी थीं। सुनील ने इसके अलावा 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' फिल्म में भी काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
Tv Lakshman aka Sunil Lahri
- फोटो : twitter
'रामायण' के बाद सुनील इस कदर मशहूर हो गए कि लोग उन्हें असल जिंदगी में लक्ष्मण के नाम से बुलाने लगे। यही नहीं 80 के दशक में जब वो कहीं जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने लगते थे। सुनील ने 'रामायण' के अलावा भी कई सीरियल में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।