ओटीटी के आने के बाद से अपनी धार खोता जा रहा छोटा परदा इन दिनों प्रयोगों के समंदर में तैरते रहने के लिए नई कोशिशें करता दिख रहा है। सास-बहू जैसे धारावाहिकों से इतर हो रहे इन प्रयोगों की नई कड़ी है, सोनी चैनल का नया धारावाहिक 'पुकार - दिल से दिल तक'। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बना यह शो परिवार के संबंधों की परतों को खोलता है और एक स्त्री के जीवन के संघर्षों के कुछ नए मानक प्रदर्शित करने की कोशिश करता है। अभिषेक निगम, सायली सालुंखे, अनुष्का मर्चेंड, सुमुखी पेंडसे और सुखदा खांडकेकर जैसे कलाकारों ने इस धारावाहिक के मुख्य किरदार निभाए हैं।
Pukaar Dil Se Dil Tak: मसाला कारोबार की जंग में सोनी चैनल का नया प्रयोग, सोमवार से शुरू हो रहा नया धारावाहिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोशिश दिल से दिल तक पहुंचने की
सायली सालुंखे ने धारावाहिक 'पुकार - दिल से दिल तक' में वेदिका का किरदार निभाया है। उनके मुताबिक, 'अपनी मां वाली छवि को तोड़ने के लिए मैंने इस शो को हां कहा था। इस शो में मैं एक ऐसी भूमिका निभा रही हूं, जो न्याय की गहरी भावना रखने वाली एक नेक, स्वतंत्र वकील है। वह हमेशा सही काम करने की कोशिश करती है। यह जानना दिलचस्प होगा कि वह अपने बचपन की भूली हुई बातों को अपने वर्तमान से कैसे जोड़ती है।'
आज के जमाने की बेटियों की कहानी
अभिनेत्री अनुष्का मर्चेंट ने 'पुकार दिल से दिल तक में कोयल का किरदार निभाया है। अनुष्का बताती हैं, ‘कोयल एक साहसी और जुगाड़ू लड़की है। वह एक दुर्घटना के कारण अपने असली परिवार से अलग हो गई थी और उसकी परवरिश एक ठग महिला, मयूरी ने की थी। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैं आज की लड़कियों को दर्शकों के सामने रिप्रजेंट कर रही हूं।' वहीं, इस धारावाहिक में मां का अहम किरदार सुखदा खांडकेकर ने निभाया है। वह कहती हैं, 'मेरे लिए सरस्वती का किरदार निभाना काफी अलग रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि हर घटना और सोच से बड़ी एक मां की उम्मीद होती है। एक अभिनेत्री के रूप में इस तरह भूमिका को निभाना बड़ी बात होती है, जिसका वृत्तांश (आर्क) इतना रोचक हो।'
इकलौते वारिस बने अभिषेक निगम
धारावाहिक 'पुकार - दिल से दिल तक' में अभिनेता अभिषेक निगम भी हैं। उनका किरदार महेश्वरी खानदान के इकलौते वारिस सागर महेश्वरी का है। अभिषेक के मुताबिक, ‘उसकी अपने पापा से बिल्कुल भी नहीं बनती है। कहीं न कहीं सागर अपनी चाची वेदिका और कोयल से जुड़ा हुआ है। यह एक ऐसा किरदार है जो सबको पसंद आएगा।' और, इस धारावाहिक की कहानी में असल दांव-पेंच चलने वाली राजेश्वरी माहेश्वरी के किरदार में हैं सुमुखी पेंडसे।
और, ये कहती है शो की खलनायिका
खलनायिका से दिखते अपने किरदार के बारे में सुमुखी बताती हैं, 'शो में मेरा किरदार राजेश्वरी महेश्वरी का है। वह घर ही मुखिया है और वह खडूस ही नहीं बुरी भी है। उसका मानना है कि माहेश्वरी मसाला उसका बिजनेस है और इसे उसने ही खड़ा किया है तो वह खुद को ही सब कुछ मानती है।' धारावाहिक 'पुकार - दिल से दिल तक' सोमवार से सोनी चैनल पर शुरू हो रहा है।