फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल टेलीविजन पर राहुल वैद्य ने किया दिशा परमार को प्रपोज, जानिए कौन हैं ये अभिनेत्री ?

Fri, 13 Nov 2020 03:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 13 Nov 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Rahul Vaidya Confesses His Love For Disha Parmar On Bigg Boss 14 Know About Woh Apna Sa Actress
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram: @dishaparmar

टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित शो बिग बॉस अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बना रहता है। शो में प्यार और तकरार देखने के लिए मिलती ही रहती है। इन दिनों इस शो के एक कंटेस्टेंट राहुल वैद्य खासी चर्चाओं में हैं। हाल ही में राहुल ने बिग बॉस हाउस से अपनी खास दोस्त और अभिनेत्री दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया है। तभी से दिशा परमार भी लाइम लाइट में आ गई हैं।

Rahul Vaidya Confesses His Love For Disha Parmar On Bigg Boss 14 Know About Woh Apna Sa Actress
दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar

लेकिन दिशा परमार हैं कौन ? उनके बारे में जानने के लिए भी अब फैंस उत्सुक हो रहे हैं। हम आपको बताते हैं दिशा परमार कौन हैं... दिशा परमार छोटे पर्दे की फेमस अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया।

Rahul Vaidya Confesses His Love For Disha Parmar On Bigg Boss 14 Know About Woh Apna Sa Actress
disha parmar - फोटो : instagram

दिशा का जन्म 11 नवंबर 1992 को दिल्ली में हुआ था। दिशा परमार ने 17 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में दिशा ने पंखुड़ी का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इस शो में दिशा के साथ अभिनेता नकुल मेहता नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को इस धारावाहिक में खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Vaidya Confesses His Love For Disha Parmar On Bigg Boss 14 Know About Woh Apna Sa Actress
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar

इस धारावाहिक की शुरुआत साल 2012 में हुई थी और साल 2014 में धारावाहिक खत्म हुआ था। इस धारावाहिक के बाद दिशा ने इंडस्ट्री से करीब तीन साल ब्रेक लिया था। इसके बाद दिशा साल 2017 में धारावाहिक 'वो अपना सा' में नजर आई थीं। धरावाहिक में दिशा सुदीप साहिर के साथ नजर आई थीं।

विज्ञापन
Rahul Vaidya Confesses His Love For Disha Parmar On Bigg Boss 14 Know About Woh Apna Sa Actress
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar

बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: एतराज की रिलीज के 16 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, बोलीं- 'तब मैं इंडस्ट्री में नई थी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed