फैशन की दुनिया हर रोज कुछ नया हो रहा है। यह दुनिया जितनी रंगीन और चकाचौंध से भरी हुई दूर से दिखाई देती है पास से यह उतनी ही रिवीलिंग और इसके विपरीत होती है। आज के समय में जितनी तेजी से बाकी सब कुछ बदल रहा है उतना ही तेज बदलाव लोगों की स्टाइलिंग और ड्रेसिंग में देखा गया है। आज के दौर में कोई व्यक्ति जितने छोटे कपड़े पहनता है उतना ही उसे ग्लैमरस और स्टाइलिश माना जाता है। इसी स्टाइल को फॉलो करते हुए बी-टाउन के कई सितारें अपनी हदें पार कर देते हैं, जो उनके मुताबिक उनकी पॉपुलैरिटी में वृद्धि की एक बड़ी वजह होती है। इसी पर चिंता जताते हुए 'बिग बॉस 14' से चर्चाओं में आए सिंगर राहुल वैद्य अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी। सोशल मीडिया पर उनका एक बयान इस समय काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वह ऐसे लोगों को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। इस बयान के ट्रेंड होने की एक वजह यह भी है कि यूजर्स इसे उर्फी जावेद से जोड़ रहे हैं।
Social Media: बोल्ड लुक पर राहुल वैद्य ने साधा उर्फी जावेद पर निशाना, कहा-'लोग फैशन के नाम पर अपनी हदें..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल ने जताया गुस्सा
I saw a photo today on Instagram. My wife sent it to me. And mark my words “In the coming years people will start posting nudes in the name of fashion or trend”! Save this tweet for evidence. 🐒 God bless us
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राहुल वैद्य ने बिग बॉस के 14वें सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब उनका एक ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल फैशन के नाम पर कपड़ों की धज्जियां उड़ाने वालों पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"मैंने आज इंस्टाग्राम पर एक फोटो देखा, जिसे मेरी पत्नी ने मुझे भेजा था और मेरी बात का ध्यान रखिएगा- आने वाले दिनों में लोग फैशन और ट्रेंड के नाम पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट किया करेंगे। इस ट्वीट को एक सबूत के तौर पर सेव कर लीजिए। भगवान हमारा भला करें।"
किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं राहुल
Urfi javed 🤣
राहुल वैद्य के इस ट्वीट ने नेटिजन्स को चौंका दिया है। उन्हें यह लग रहा है कि वह उर्फी जावेद के बारे में बात कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी और अजीबोगरीब आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक रिवीलिंग वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थी। उर्फी के इस वीडियो पर नेटिजन्स ने भद्दे-भद्दे कमेंट भी किए थे। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स राहुल के इस ट्वीट को उर्फी से कनेक्ट कर रहे हैं।
नेटिजन्स के मन में उठे सवाल
इस वायरल होते ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। नेटिजन्स में से एक ने राहुल के ट्वीट पर कमेंट कर लिखा, "आप ऐसे कपड़े पहनने वाली उर्फी के बारे में बात कर रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "सच्ची सच्ची बताओ आप, वह उर्फी जावेद की तस्वीर थी ना ???" एक यूजर ने तो उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए उर्फी के रिवीलिंग वीडियो से एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,"मुझे लग रहा है वह इसकी बात कर रहे हैं।"
राहुल भी हुए ट्रोलिंग का शिकार
राहुल के इस फैशन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट ने सनसनी मचा दी है और इसकी वजह से वह खुद भी ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। उनका यह ज्ञान लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया यूजर्स राहुल की पुरानी तस्वीरों को निकाल-निकालकर कमेंट बॉक्स में शेयर कर रहे हैं। एक ने तो लिखा,"कहीं दिशा परमार ने आपको आपकी फोटो ही तो नहीं भेज दी?" इसके साथ ही कई लोग उनकी पत्नी दिशा परमार की बिकिनी फोटो को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।