{"_id":"62d9acd6a11c04765b56934e","slug":"rakhi-sawant-boyfriend-adil-khan-ex-girlfriend-threatens-to-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: राखी से प्यार करना आदिल को पड़ा भारी, एक्स गर्लफ्रेंड दे रही आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rakhi Sawant: राखी से प्यार करना आदिल को पड़ा भारी, एक्स गर्लफ्रेंड दे रही आत्महत्या की धमकी
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं।दरअसल, राखी इस समय बिजनेसमैन आदिल खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक साथ कई बार नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली राखी अक्सर आदिल संग अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आदिल को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
2 of 4
राखी सावंत-आदिल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने अपने और आदिल के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया है कि इस रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही उन्होंने इसका कारण भी बताया है। राखी ने बताया कि आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें फोन पर आत्महत्या की धमकी दे रही है क्योंकि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
3 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं आदिल से प्यार करती हूं और मुझे पता है कि वह भी मुझसे प्यार करते हैं। लेकिन फिलहाल हमारे बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने हमारी जिंदगी खराब कर दी है। वह हर दूसरे दिन आदिल को फोन कर खुद को मारने या कुछ निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देती है। उन्होंने बताया कि वह मुझे भी फोन करती है और कहती है कि आदिल तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है, वह अब भी मुझसे प्यार करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि उनके कई असफल रिश्ते रहे हैं और वह नहीं चाहती कि इस बार भी उनका यह रिलेशनशिप असफल हो। राखी ने कहा, 'यह हमें बहुत परेशान कर रहा है। इस बात पर हम लगातार बहस करते हैं। मुझे पता नहीं है कि आगे क्या करना है। मुझे लगता है कि प्यार के मामले में मैं बदकिस्मत हूं। मैं आदिल पर भरोसा करती हूं। मुझे पता है कि वह धोखा नहीं देगा। उम्मीद है कि चीजें काम करेंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।