फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naagin 6: बेहद आलिशान जिंदगी जीती हैं टीवी पर नागिन बन चुकी ये हसीनाएं, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Thu, 21 Jul 2022 06:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Jul 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Naagin 6 tejasswi prakash to mouni roy check networth of ekta kapoor supernatural show Actress
मौनी रॉय, सुरभी ज्योति, सुरभी चंदना - फोटो : social media

एकता कपूर का पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज पिछले कईं वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस साल इस सीरियल के का छठवां सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और महक चहल नागिन का किरदार निभा रही हैं। एकता कपूर ने इन दोनों अदाकाराओं पर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। एकता कपूर की इस फ्रेंचाइजी में काम करने वाली नागिनें रियल लाइफ में बहुत अमीर हैं। वर्षों से इंडस्ट्री में काम कर रही यह अभिनेत्रियां काफी संपत्ति की मालकिन हैं। इस लिस्ट में महक चहल, मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, हिना खान, निया शर्मा,  और सुरभि चांदना का नाम शामिल है। चलिए जानते हैं इन अदाकाराओं की नेट वर्थ के बारे में.. 

Naagin 6 tejasswi prakash to mouni roy check networth of ekta kapoor supernatural show Actress
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

तेजस्वी प्रकाश
एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के छठवें सीजन में नागिन की भूमिका निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। वह न केवल पिछले 10 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं बल्कि उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 1.5 से दो मिलियन डॉलर की संपत्ति यानी 11 से 15 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। 

Naagin 6 tejasswi prakash to mouni roy check networth of ekta kapoor supernatural show Actress
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

महक चहल
टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश के साथ ही अभिनेत्री महक चहल भी नागिन का किरदार निभा रही हैं। 'नागिन 6' की दूसरी नागिन महक चहल भी वर्षों से इंडस्ट्री में अपने अभिनय का दम दिखा रही हैं। फिल्मों में काम करने के बाद अब महक ने तेजस्वी के साथ नागिन बनकर दुनिया को कोरोना वायरस से बचाने का जिम्मा उठाया है। 'नागिन 6' की इस सर्व शेष नागिन ने बीते कई वर्षों काम करने के बाद  वह 10-15 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin 6 tejasswi prakash to mouni roy check networth of ekta kapoor supernatural show Actress
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने जलवे बिखरने वाली अभिनेत्री हिना खान भी किसी से पीछे नहीं हैं। वह टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।  हिना को भी 'नागिन 6' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस शो के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख से 2 लाख चार्ज किए थे। जहां तक टीवी की इस बहतरीन अभिनेत्री की नेटवर्थ की बात है, तो हिना सात मिलियन यानी 52 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। 

विज्ञापन
Naagin 6 tejasswi prakash to mouni roy check networth of ekta kapoor supernatural show Actress
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि चंदना 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली सुरभि भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुरभि चंदना   'नागिन 5' में लीड रोल प्ले करती नजर आईं थी। 'नागिन 5' के लिए सुरभि ने एक लाख 20 हजार रुपये चार्ज किए थे। अभिनेत्री की नेटवर्थ की बात करें तो वह एक मिलियन की मालकिन हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed