{"_id":"62d945398f77bb55f651c687","slug":"sonu-sood-new-start-up-show-kuberans-house-will-be-coming-on-colors-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kuberans House: 'कुबेरनंस हाउस' से स्टार्टअप के सपनों को साकार करेंगे सोनू सूद, क्या शार्क टैंक को देंगे टक्कर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kuberans House: 'कुबेरनंस हाउस' से स्टार्टअप के सपनों को साकार करेंगे सोनू सूद, क्या शार्क टैंक को देंगे टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिल्में ही नहीं वह टीवी शोज में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह एमटीवी के शो 'रोडीज' में बतौर होस्ट नजर आए थे। वहीं, अब वह अपने स्टार्टअप शो 'कुबेरनंस हाउस' को लेकर जल्द ही टीवी पर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने नए शो की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। दर्शक को लग रहा है कि यह शो 'शार्क टैंक इंडिया' की तरह हो सकता है।
2 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोनी टीवी पर आए 'शार्क टैंक इंडिया' शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब सोनू सूद के शो के बारे में जानने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि 'कुबेरनंस हाउस' 'शार्क टैंक इंडिया' को टक्कर दे सकता है। क्योंकि दोनों ही शो स्टार्टअप के लिए बनाए गए हैं। सोनू सूद ने शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘आप सपने देखो, मैं उन्हें सच कर दूंगा। कुबेरनंस हाउस जल्द आ रहा है कलर्स पर।’ हिंदू पौराणिक कथाओं में कुबेर को धन का देवता मानते हैं और ऐसे में शो का इसी से प्रेरित मालूम पड़ रहा है।
सोनू सूद के शो के बारे में जानकारी देने के बाद से ही यूजर्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उन्हें सुपरहीरो बता रहे हैं, कोई उन्हें अच्छा इंसान कह रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'थैंक यू सोनू सर इतने सारे लोगों की हमेशा मदद करने के लिए', तो दूसरे ने लिखा, 'आप धरती पर भगवान के रूप में आए हैं।' इसके साथ ही कई फैंस उन्हें शो के लिए बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनू सूद
- फोटो : social media
शो के लेकर सोनू सूद से कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे सारे काम मुझे कुछ ऐसा करने में मदद कर सकते हैं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। सब प्यार जो लोगों से मुझे मिला है, यह उन्हें वापस देने का मेरा तरीका है। यह लोगों का प्यार और भगवान की कृपा है कि मैं किसी की मदद करने में सक्षम हूं। हर रविवार शाम को मैं मदद के लिए अपने घर के बाहर भी लोगों से मिलता हूं। वहीं, सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।