फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 28: टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस के इस सीरियल ने की धमाकेदार वापसी, क्या 'अनुपमा' को हो सकता है खतरा

Thu, 21 Jul 2022 04:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Jul 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Barc trp week 28 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Khatron Ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
अनुपमा, खतरों के खिलाड़ी 12 - फोटो : social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया की 28वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट आ गई है। इसमें लिस्ट में स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। हर हफ्ते यह लिस्ट देखने के बाद पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं, लेकिन जी टीवी के सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' को इस बार दर्शकों ने इस लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे साफ पता चलता है कि वह लोग इसमें दिखाए जाने वाले ड्रामे से बोर हो चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।

Barc trp week 28 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Khatron Ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
अनुपमा सीरियल - फोटो : social media

अनुपमा 
सीरियल ‘अनुपमा’ में इस वक्त काफी ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां अधिक पाखी को अपने मतलब के लिए झूठे प्यार के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु के आने से दोनों घरों में तूफान आया हुआ है। ऐसे में दर्शकों को सीरियल में दिखाया जा रहा यह नया मोड़ काफी पसंद आ रहा है। शो की टीआरपी लगातार बढ़ रही है और इसी कारण से लंबे समय से नंबर वन पर काबिज यह सीरियल फिर से इस पहले स्थान पर है। इस बार इसे 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
 

Barc trp week 28 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Khatron Ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खतरों के खिलाड़ी 12
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' इस बार भी टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। सेलिब्रिटीज को स्टंट्स करते दिखाने वाले इस शो को दर्शक खूब पसंद करते हैं। ऐसे में इस बार इस शो को 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc trp week 28 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Khatron Ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में दिखाए जा रहे ट्रैक को दर्शक देखना काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके कारण इस बार भी यह शो तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बार 'ये है चाहतें' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

विज्ञापन
Barc trp week 28 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Khatron Ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते इस लिस्ट से गायब दिखे स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है ने इस बार दमदार वापसी की है। शो लिस्ट में चौथे पायदान पर है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो को इस बार 2.1   मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed