टीवी की दुनिया भले ही छोटे पर्दे के नाम से जानी जाती है, लेकिन इसकी ममोरंजन का दायरा बहुत ही बड़ा है। बड़े पर्दे की तरह ही छोटे पर्दे के कलाकार भी घर-घर में पहचान रखते हैं। लोगों में जितनी उत्सुकता फिल्म रिलीज होने की होती है, उतनी ही सीरियल के आगामी एपिसोड की कहानी जानने को लेकर दिखाई देती है। टीवी सीरियल्स की कहानी इन कहानियों में दर्शकों को रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी कारण से दर्शक उनसे बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में उनके दिलों-दिमाग में हमेशा सीरियल्स के आगे की कहानी जानने की उत्सुकता बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं सोमवार को भाग्य लक्ष्मी से लेकर 'अनुपमा' और 'ये है चाहतें' तक क्या नए धमाके होने वाले हैं।
TV Serials Update: क्या दादी का फर्ज निभा पाएगी अनुपमा..खतरे में पड़ी अभि की जान, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
'अनुपमा' में छोटी अनु के आने के हाद से शाह परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जहां अनुपमा और अनुज की बेटी के आने से तोषू को दिक्कत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ किंजल को भी अनुपमा के दूर होने का डर सता रहा है। आज के एपिसोड में किंजल का डर सच होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, किंजल हॉस्पिटल में अनुपमा का इंतजार करती रह जाएगी लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाएगी। इसके साथ ही पाखी अधिक के जाल में धीरे-धीरे फंसती ही जा रही है। अधिक पाखी को अनुपमा के पीछे कपाड़िया मैंशन लेकर जाता है, जहां बरखा उसे भड़काने की कोशिश करती है।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि रुद्राक्ष और प्रीशा का सामना होता है। रुद्र को अपने सामने खड़ा देख प्रीशा गुस्से में पागलों की तरह बरताव करने लगती है और अपनी सारी भड़ास रूही पर निकाल देती है। प्रीशा का इस तरह का बरताव देख रुद्र को कुछ गड़बड़ महसूस होती है और वह सोच में पड़ जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अपनी घबराहट के कारण अक्षरा ऑडिशन छोड़कर अभिमन्यु से मिलने अस्पताल पहुंच जाती है, जहां आनंद अक्षरा को अभि की तबीयत के बारे में सबकुछ सच-सच बता देगा। यह सुनकर अक्षरा टूट जाती है और इसका जिम्मेदार अपने आप को ठहराने लगती है। अक्षरा को लगता है कि उसे बचाने के चक्कर में अभिमन्यु के हाथ में चोट आई है। वह अभि को सारे में ढूंढती है। वहीं दूसरी तरफ अभि को यह पता चलता है कि जहां अक्षरा ऑडिशन है, वहां बम मिला है। अभि वहां पहुंचता है और अक्षरा उसका पीछा करती है। रास्ते में अभि का एक्सीडेंट हो जाता है। एक्सीडेंट किसी और की नहीं बल्कि आरोही की गाड़ी से होता है।
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ढेरों लोगों की जान बचाने के लिए विराट की खूब सरहाना की जाती है। इस बात को सुनकर सभी बहुत खुश हैं। इसके बाद अपने बच्चे का नाम तय करने के लिए विराट और सई मंदिर जाते हैं।