टीवी एक्टर आदित्य श्रीवास्तव को लोग उनके असली नाम से कम और सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत से नाम से ज्यादा जानते हैं। सोनी टीवी के शो 'सीआईडी' से वह काफी फेमस हुए। आदित्य हर साल 21 तारीख को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वह 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य का जन्म यूपी के प्रयागराज में साल 1968 में हुआ था। उनके पिता बैंक में काम करते थे। शुरुआती शिक्षा घर हासिल करने के बाद आदित्य ने आगे की पढ़ाई सुल्तानपुर और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की। पढ़ाई के दौरान उन्हें संगीत समिति में नाटक करने के मौका मिल गया। इसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने की ठान ली और एक्टर का सपना लिए मुंबई पहुंच गए।
Aditya Srivastava: छोटे शहर से एक्टर बनने मुंबई पहुंचे थे आदित्य श्रीवास्तव, इस शो ने बदल दी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन