सब्सक्राइब करें

Video: राखी सावंत का नया कारनामा, 'चुड़ैल' बनने के बाद दिखने लगीं ऐसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Jan 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant play chudail in horror tv show manmohini
rakhi sawant - फोटो : instagram

फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका क्या मचाया छोटे पर्दे पर भी हॉरर सीरियल्स बनने लगे। दर्शक भी इन सीरियल को पसंद कर रहे हैं और टीआरपी की लिस्ट में बढ़त बनाने में कामयाब रहे। ऐसा ही एक हॉरर सीरियल जीटीवी पर प्रसारित हो रहा है मनमोहिनी। जिसमें एक आत्मा की कहानी दिखाई जा रही है। अब सीरियल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने कुछ ऐसा किया कि दर्शकों की रुचि बनी रहे।

Trending Videos
rakhi sawant play chudail in horror tv show manmohini
rakhi sawant - फोटो : instagram

फिल्म में मुख्य किरदार रेहाना पंडित का है जो चुड़ैल बनी हैं और 500 सालों से अपने प्रेमी का इंतजार कर रही हैं। अब सीरियल में एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। जी हां, हॉरर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए राखी सावंत अब चुड़ैल बनी नजर आएंगी। राखी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant play chudail in horror tv show manmohini
rakhi sawant - फोटो : instagram

राखी सावंत ने कहा कि 'मैंने अपनी जिंदगी में सबकुछ किया है। फिल्में, टीवी और रियलिटी शो कर चुकी हूं। यह मेरा पहला फिक्शन शो है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे खुद सुपरनैचुरल शो देखना पसंद है और मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी। आजकल टीवी पर सुपरनैचुरल बहुत चल रहा है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

rakhi sawant play chudail in horror tv show manmohini
rakhi sawant - फोटो : file photo

राखी ने आगे बताया कि 'मैं लकी हूं कि मुझे ये रोल मिला है। मैं एक चुड़ैल का किरदार निभा रही हूं जो मोहिनी की मदद करती है। उसके पास बहुत ताकत है। मैं हमेशा इस तरह का किरादर निभाना चाहती थी। मेरे किरदार में महाराष्ट्रियन लुक देखने को मिलेगा। मैं नथ के साथ नववारी साड़ी पहनूंगी।'

विज्ञापन
rakhi sawant play chudail in horror tv show manmohini
rakhi sawant - फोटो : Instagram

हाल ही में राखी सावंत ने दीपक कलाल से शादी का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। राखी सावंत ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया था बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीपक के साथ मीडिया से रूबरू भी हुईं। दीपक कलाल से शादी के ऐलान के कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उन्होंने झूठ बोला है। राखी सावंत का शादी का ऐलान महज पब्लिसिटी स्टंट निकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed