फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: पार्टी में दिखा उर्फी जावेद और राखी सावंत का बेहद हॉट अवतार, बेली डांस करते हुए वीडियो वायरल

Sun, 22 May 2022 01:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 22 May 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant teaches Dance moves to Urfi Javed And Did Belly Dancing Together
राखी सावंत, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद शो के बाद से ही सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। वह आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद ड्रामा क्वीन राखी सावंत के साथ भी एक खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं और अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। जब भी दोनों हसीनाएं साथ होती हैं तो जमकर मस्ती करती हैं। हाल ही में दोनों को एक पार्टी में साथ देखा गया, जहां राखी उर्फी को डांस सिखाती नजर आईं और फिर दोनों ने बेली डांस भी किया। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant teaches Dance moves to Urfi Javed And Did Belly Dancing Together
राखी सावंत और उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत और उर्फी जावेद को पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी और राखी चोली के पीछे क्या है गाने पर जबरदस्त बेली मूव्स करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में राखी अपने फोन से वीडियो बनाते हुए उर्फी के साथ डांस कर रही हैं। पार्टी में उर्फी हील्स उतारकर नंगे पैर ही डांस फ्लोर पर धमाल मचाती नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

Rakhi Sawant teaches Dance moves to Urfi Javed And Did Belly Dancing Together
राखी सावंत और उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, राखी और उर्फी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी उर्फी को पैपराजी के सामने डांस सिखाती नजर आ रही हैं। राखी जहां जबरदस्त मूव्स कर रही हैं, तो उर्फी उन्हें कॉपी करते हुए कहती हैं कि मैं तड़पती हुई मछली लग रही हूं। उर्फी डांस न कर पाने पर कहती हैं कि यार मेरा कुछ नहीं हिल रहा है। तो राखी कहती हैं कि तू कर सब होगा। दोनों की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant teaches Dance moves to Urfi Javed And Did Belly Dancing Together
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्फी जावेद के हाल ही में इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। इस की खुशी में उन्होंने पार्टी होस्ट की थी। अपनी पार्टी में उर्फी एक व्हाइट शॉर्ट स्कर्ट के साथ टॉप पहने नजर आईं। इस ड्रेस के ऊपर उर्फी ने कांच के टुकड़ों से बना श्रग पहना हुआ था। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई, जिसमें वह इसी ड्रेस में दिखाई दी और लिखा, 'मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैंने ये किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed