{"_id":"628e0d8bdd37002a2916927e","slug":"rakhi-sawant-visits-dubai-with-boyfriend-adil-durrani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड आदिल के साथ छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स बोले- ये भी पब्लिसिटी के लिए आए हैं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड आदिल के साथ छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स बोले- ये भी पब्लिसिटी के लिए आए हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 25 May 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपने पति रितेश से अलग होने के बाद एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। इस बार राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की प्रेम कहानी चल रही है। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले पैपराजी को बताया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से इंगेजमेंट कर ली है। अब राखी आदिल के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई निकल गई हैं। राखी ने दुबई पहुंचकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आदिल के साथ गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही हैं।
2 of 4
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रामा क्वीन राखी ने गुलाबी और काले रंग की ड्रेस पहनी है। उन्होंने गले में काले रंग के नेकपीस और इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया है। अभिनेत्री ने डार्क मेकअप किया है और होठों पर लाइट शेड की लिपस्टिक लगाई है। दुबई में राखी आदिल के साथ खूबसूरत नजारों का मजा ले रही हैं। वीडियों में वह अपने फैंस को भी नजारों से रुबरु करा रही हैं।
इस वीडियो में राखी अपने बॉयफ्रेंड से पूछ रही हैं कि वह कैसी लग रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि दुबई में आपको कैसा महसूस हो रहा है और क्या आप यहां एंजॉय कर रहे हो? इसके जवाब में आदिल ने कहा- हां, बस अभी-अभी शुरू हुआ है। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने आदिल के लिए लिखा- राखी के साथ टाइमपास। दूसरे ने लिखा- ये भी पब्लिसिटी के लिए आए हैं...थोड़े दिन के बाद ये भी निकल लेंगे देख लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
आदिल से पहले राखी सावंत रितेश के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में रितेश के साथ इंगेजमेंट की थी। कुछ दिनों पहले राखी और रितेश का ब्रेकअप हो चुका है, जिसके बाद वह आदिल के साथ रिश्ते में जुड़ीं। राखी सावंत ने बताया था कि रितेश से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और उस हालात से आदिल ने उन्हें निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।