फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'राम' का फर्जी ट्विटर अकाउंट, अरुण गोविल ने खुद किया खुलासा

Sun, 05 Apr 2020 04:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 05 Apr 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Actor Arun Govil confirmed that New Twitter Account In My Name Is Fake
arun govil - फोटो : social media

सुबह से ही ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं कि रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्विटर पर डेब्यू किया है।  इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अरुण गोविल के नए ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स में एक दम से बढ़ोत्तरी हो गई। ऐसे में अब अरुण गोविल के ट्विटर अकाउंट को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

Ramanand Sagar Ramayan Actor Arun Govil confirmed that New Twitter Account In My Name Is Fake
Arun Govil - फोटो : social media

दरअसल सोशल मीडिया पर @TheArunGovil नामक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था, 'आखिरकार मैं ट्विटर पर आ गया हूं। जय श्री राम।' इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने एक दम से इस अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया और इस अकाउंट के फॉलोरअर्स तेजी से बढ़ने लगे।

Ramanand Sagar Ramayan Actor Arun Govil confirmed that New Twitter Account In My Name Is Fake
arun govil

बता दें कि ये ट्विटर अकाउंट फेक है। इस बात की जानकारी खुद अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में दी है। अरुण गोविल ने बताया कि @TheArunGovil ट्विटर हैंडल फेक अकाउंट है और मेरा असली ट्विटर अकाउंट हैंडल @ArunGovil12 है।  इसके साथ ही अरुण गोविल ने बताया कि जल्दी ही उनका अकाउंट वेरिफाइड हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Actor Arun Govil confirmed that New Twitter Account In My Name Is Fake
Arun Govil - फोटो : Instagram

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। ऐसे में लोगों को बेहतर मनोरंजन देने के उद्देश्य से कुछ पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण किया गया है। इसमें अरुण गोविल का पौराणिक सीरियल 'रामायण' भी शामिल है। 

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Actor Arun Govil confirmed that New Twitter Account In My Name Is Fake
Arun Govil with family - फोटो : Instagram

'रामायण' का टीवी पर 33 साल बाद दोबारा प्रसारण हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अरुण की परिवार के साथ 'रामायण' देखते हुए तस्वीर भी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अरुण पत्नी, बेटा बहू और पोते के साथ 'रामायण' देख रहे थे। अभिनेता की इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed