फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'श्रीकृष्णा' में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने भी किया था काम, अब हैं इंडस्ट्री से दूर

Sun, 26 Apr 2020 01:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Apr 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
ramanand sagar shri krishna himesh reshammiya wife sonia kapoor played subhadra role
sonia kapoor - फोटो : social media

रामानंद सागर का सीरियल 'श्रीकृष्णा' का जल्द ही दूरदर्शन पर प्रसारण होने वाला है। एक ट्वीट कर चैनल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि सीरियल कब से शुरू होगा ये अभी नहीं बताया गया है। 'श्रीकृष्णा' पहली बार साल 1993 से 1996 के बीच दिखाया गया था। अब जब सीरियल फिर से दिखाया जाने वाला है तो इसके सारे कलाकार भी चर्चा में हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि 'श्रीकृष्णा' में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर भी नजर आई थीं। तो चलिए बताते हैं सोनिया कपूर के बारे में।

ramanand sagar shri krishna himesh reshammiya wife sonia kapoor played subhadra role
sonia kapoor - फोटो : social media

सोनिया कपूर ने सीरियल में कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था। शो में उनका छोटा सा ही रोल था और दो-तीन एपिसोड में नजर आई थीं। सोनिया ने कई सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वो इंडस्ट्री से दूर हैं।  

ramanand sagar shri krishna himesh reshammiya wife sonia kapoor played subhadra role
sonia kapoor - फोटो : social media

सोनिया ने 'किट्टी पार्टी', 'आ गले लग जा', 'पिया का घर', 'कुसुम', 'कभी हां कभी ना', 'सती...सत्य की शक्ति', 'रिमिक्स', 'बाबुल की दुआएं लेती जा', 'लव यू जिंदगी', 'यस बॉस', 'जय गणेश' और 'जय हनुमान' सीरियल में भी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramanand sagar shri krishna himesh reshammiya wife sonia kapoor played subhadra role
sonia kapoor - फोटो : social media

सीरियल्स के अलावा सोनिया ने फिल्म 'फरेब', 'सत्ता', 'कार्बन' और 'ऑफिसर' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए हैं। सोनिया लंबे समय से इंडस्ट्री दूर हैं। ऐसे में उनके नाम का जिक्र हिमेश रेशमिया की पत्नी के तौर पर किया जाता है।

विज्ञापन
ramanand sagar shri krishna himesh reshammiya wife sonia kapoor played subhadra role
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर - फोटो : instagram

हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर शादी से 10 साल पहले से रिलेशन में थे। साल 2018 में एक निजी समारोह में हिमेश और सोनिया ने शादी की थी। यह हिमेश की दूसरी शादी है। हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल से शादी के 22 साल बाद 2017 में तलाक ले लिया था।


लॉकडाउन के चलते धरी की धरी रह गई तापसी की सारी तैयारी, शूटिंग की जगह घर में बना रहीं बिरयानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed