फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' की शूटिंग के दौरान 'लक्ष्मण' पर गिर गया था कुटिया का एक हिस्सा, सुनील लहरी ने साझा किया मजेदार किस्सा

Thu, 15 Oct 2020 05:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 15 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actor Sunil Lahri shared a interesting incident during shooting of Ramanand Sagar show
सुनील लहरी - फोटो : file photo

रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार करने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह रामायण सीरियल से जुड़ी अपनी खास यादों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा भी करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सुनील लहरी ने रामायण से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।

Ramayan actor Sunil Lahri shared a interesting incident during shooting of Ramanand Sagar show
सुनील लहरी - फोटो : twitter:@LahriSunil

सुनील लहरी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियोज के अलावा जिंदगी के अनुभवों को भी साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रामायण सीरियल से जुड़ी अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह लक्ष्मण के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। 

Ramayan actor Sunil Lahri shared a interesting incident during shooting of Ramanand Sagar show
सुनील लहरी - फोटो : twitter: @LahriSunil

इस तस्वीर में सुनील लहरी एक खंभे के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक मजेदार वाकया बताया है। सुनील लहरी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस शूट की मजेदार घटना जो मैंने कभी कही नहीं, जो खंभा मेरे बाजू में दिख रहा है उस से टिक के खड़े होने की वजह से कुटिया की छत का एक हिस्सा गिर गया था'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actor Sunil Lahri shared a interesting incident during shooting of Ramanand Sagar show
सुनील लहरी - फोटो : Instagram

सुनील लहरी पोस्ट में आगे कहते हैं, 'घास-भूस का होने की वजह से किसी को चोट नहीं आई, भूल गए थे कि यह असली नहीं नकली है'। सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर के चर्चित सीरियल रामायण का दोबारा से प्रसारण किया गया था। 
 

विज्ञापन
Ramayan actor Sunil Lahri shared a interesting incident during shooting of Ramanand Sagar show
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

दूरदर्शन पर रामायण का फिर से प्रसारण होने पर दर्शकों ने एक बार फिर से उसको पूरे उत्साह के साथ देखा था। साथ ही शो के कलाकारों ने भी दोबारा प्रसारण होने पर खुशी जाहिर की थी। उस समय भी सुनील लहरी ने इस सीरियल से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किए थे। आपको बता दें रामायण सीरियल में सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। 

पढ़ें: भगवान कृष्ण का भजन गाते हुए नजर आए सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत अभिनेता की बहन ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed