टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' अपने अलग अंदाज और कलेवर के लिए जाना जाता है। शो के दौरान सिनेमा जगत के कई सितारे आते हैं जो यहां आकर खूब मस्ती करते हैं। ये सितारे इस शो में मेहमान बनकर आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज मस्तीभरे अंदाज में बताते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा आने वाले हैं।
'द कपिल शर्मा शो' पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खोले जिंदगी के कई राज, इस अभिनेता को बताया पसंदीदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा के साथ शो में उनके बेटे लव सिन्हा भी नजर आएंगे। शो में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी जिंदगी के कई मजेदार किस्से शेयर करते दिखाई देंगे। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र और अपनी वाइफ पूनम से जुड़ी दिलचस्प बातें बता रहे हैं।
रिलीज हुए प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा शत्रुघ्न सिन्हा से पूछते है, 'सर क्या कभी ऐसा हुआ कि आप रोमांटिक सीन शूट कर रहे हों और तभी आपके असिस्टेंट ने कहा हो कि सर पूनम मैम लंच लेकर आई हैं? तब आप क्या करते थे?' इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'एक बार पूनम जी ने मुझसे किसी फ्लैट के बारे में कहा कि मैं यहां आती थी और इधर से बच्चों को लेकर निकलती थी तो लोग मुझे कुछ बताते थे, सुनाते थे कि इस फ्लैट में आप अकसर आते थे। आप एक बात बताइए कि मैं जितनी बार भी इधर फ्लैट के सामने से निकली मैंने कभी लाइट जली नहीं देखी, हमेशा अंधेरा देखा। ऐसा क्यूं? अंधेरा क्यूं रहता था?
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
पूनम के इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न ने कहा, 'मैं कोई किताब पढ़ने थोड़ी आता था वहां।' उनका ये जवाब सुनकर वहांमौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसके अलावा शत्रिघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह हमेशा से धर्मेंद्र के दीवाने रहे। धर्मेंद्र उनके पसंदीदा हीरो रहे हैं। एक किस्सा सुनाते हुए वह बोले, 'एक बार धर्मेंद्र आए थे किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और मुझे उस वक्त बात करनी नहीं आती थी। तो मैंने दो बातें करने की कोशिश की थी। उनसे पूछा कि आप बालों में कौन सा तेल लगाते हैं।'
बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' का ये एपिसोड बेहद कास और मजेदार होने वाला है। शत्रुघ्न सिन्हा यहां बड़ी ही बेबाकी के साथ बात करेंगे। तो वहीं वो अपने बच्चों के साथ की बॉन्डिंग को लेकर भी बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि बिहार चुनाव सर पर हैं और इस बार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी चुनाव में खड़े हो रहे हैं।
पढ़ें: श्वेता सिंह कीर्ति के सोशल मीडिया अकाउंट हुए दोबारा एक्टिवेट, बताई डिएक्टिवेट करने की ये वजह