33 साल बाद 'रामायण' जब दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ तो दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। चैनल को इसका फायदा भी मिला और लंबे समय बाद दूरदर्शन टॉप लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा। सीरियल के सभी कलाकार भी चर्चा में आ गए हैं और वो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सक्रिय हैं। इसी कड़ी में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कैमरे के पीछे की तस्वीरें साझा की हैं और इससे जुड़ा किस्सा भी बताया है।
'रामायण' के सेट पर सांप देखकर सभी की हुई थी ऐसी हालत, 'सीता' बनीं दीपिका ने बताया किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने दो तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनके साथ राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और लक्ष्मण बने सुनील लहरी हैं। तस्वीर तब की है जब राम, लक्ष्मण और सीता वनवास जाते हैं। आउटडोर शूटिंग की इस तस्वीर में तीनों कलाकार एक पेड़ के नीचे खड़े हैं।
तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा कि 'इस तस्वीर के साथ बिहाइंड द सीन की भी कहानी है। चलिए आपको बताती हूं। हम सब शूटिंग में व्यस्त थे। लाइनें याद कर रहे थे और दूसरी चीजें... यह दिन भी दूसरे सामान्य दिन की तरह ही था।'
दीपिका आगे लिखती हैं कि 'जब हमारा सीन खत्म हो जाता है तो हमारे कैमरामैन अजीत नायक (सिनेमेटोग्राफी) हमें बताने आते हैं और कहते हैं कि कृपया जगह खाली कर दें और पेड़ के नीचे ना खड़े हों। हम तीनों ही अभिनेता आश्चर्य में थे कि इतनी जल्दी क्या थी और अचानक क्यों?'
दीपिका कहती हैं कि 'उन्होंने (अजीत नायक, कैमरामैन) सभी तकनीशियनों को भी मैदान खाली करने के लिए कहा। सागर साहब भी सोच भी पड़ गए कि आखिर अचानक क्या हुआ और तब उन्होंने इशारा किया कि पेड़ पर एक बहुत बड़ा सांप है। उसके बाद हम सब वहां से तेजी से भागे। ये किस्सा हम सभी की यादों में है।'
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
अमिताभ और जया की 'कभी खुशी कभी कम' का मीम वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी