फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Chikhalia: ‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया ने शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, खूबसूरती देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 14 Jul 2022 03:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Jul 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Tv Serial Fame Deepika Chikhalia shares throwback photos Fans praising Actress beauty
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता  की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया सुर्खियों में आ गई हैं। दीपिका इन दिनों अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। टीवी के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी अलग फैन फॉलोइंग बनाई है।  

Ramayan Tv Serial Fame Deepika Chikhalia shares throwback photos Fans praising Actress beauty
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
थ्रोबैक तस्वीर में दिखा खूबसूरत अंदाज

हाल ही में दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ही फोटोज इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। पहली फोटो में वह हल्के फुल्के मेकअप में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में लाल धारियों वाली काली साड़ी में उनका लुक कहर बरपा रहा है। बता दें कि यह तस्वीर कुछ दिनों पहले शेयर की गई थीं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में थ्रोबैक थर्सडे लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

Ramayan Tv Serial Fame Deepika Chikhalia shares throwback photos Fans praising Actress beauty
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस हार बैठे दिल

दीपिका की ओर से शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं। इंस्टा पर एक यूजर ने लिखा, ‘मैं अपनी आंखे नहीं हटा पा रहा हूं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘सुपर क्यूट।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर लग रही हैं मैम।’ इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स हार्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Tv Serial Fame Deepika Chikhalia shares throwback photos Fans praising Actress beauty
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि टीवी की दुनिया में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। शादी का यह किस्सा वह कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग शेयर कर चुकी हैं। तब एक्ट्रेस ने बताया था, ‘29 अप्रैल 1991 में एक फैमिली फ्रेंड के माध्यम से हम दोनों की मुलाकात हुई थी। हम दोनों ने दो घंटे तक बात की और फिर शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद मेरे जन्मदिन पर हमने सगाई कर ली और बाद में शादी। बाकी इतिहास है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed