फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' में इस अभिनेता ने निभाए थे तीन किरदार, मशहूर होने के बावजूद लाइमलाइट से हैं दूर

Tue, 21 Apr 2020 03:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Valmiki actor Vijay Kavish played three roles in Ramanand Sagar mythological serial
Vijay Kavish - फोटो : file photo

रामानंद सागर की 'रामायण' में कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा रोल निभाए। इसमें 'सुग्रीव' और 'बाली' का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर के अलावा विजय कविश का भी नाम शामिल हैं। विजय ने 33 साल पहले इस मशहूर पौराणिक सीरियल में एक साथ तीन किरदार निभाए थे। खास बात ये है कि ये तीनों किरदार एक दूसरे से इतने अलग थे कि दर्शक भी जान नहीं पाए थे। आगे की स्लाइड में पढ़िए विजय कविश ने 'रामायण' में कौन कौन से किरदार निभाए। 

Ramayan Valmiki actor Vijay Kavish played three roles in Ramanand Sagar mythological serial
Vijay Kavish - फोटो : file photo

'रामायण' में विजय कविश ने भगवान शिव, महर्षि वाल्मीकि और रावण के ससुर का किरदार निभाया था। विजय कविश 'रामायण' में भगवान शिव और रावण के ससुर के रोल में दिखे तो वहीं उत्तर रामायण में महर्षि वाल्मीकि के रूप में नजर आए। रावण के ससुर और महर्षि वाल्मीकि दोनों किरदारों में विजय का चेहरा दाढ़ी मूंछों से ढका हुआ था जिसमें उन्हें पहचान पाना इतना आसान नहीं है।

Ramayan Valmiki actor Vijay Kavish played three roles in Ramanand Sagar mythological serial
Vijay Kavish in Ramayan - फोटो : file photo

इस सीरियल में विजय कविश का महर्षि वाल्मीकि का किरदार सबसे ज्यादा अहम है। ऐसी मान्यता है कि जब राजधर्म का पालन करते हुए राम जी माता सीता का त्याग कर देते हैं तो वाल्मीकि ने ही सीता जी को अपने आश्रम में आश्रय दिया था। इसी आश्रम में ही लव कुश का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Valmiki actor Vijay Kavish played three roles in Ramanand Sagar mythological serial
Vijay Kavish - फोटो : Vijay Kavish

मुंबई में जन्मे कविश के पिता डायलॉग राइटर थे। ऐसे में इंडस्ट्री में आना उनके लिए आसान था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल 'इधर उधर' से की थी। कविश ने रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम बेताल' और 'श्रीकृष्णा' में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। कविश ने 'अरमान', 'फूल' और 'सलमा' जैसी फिल्में की हैं। फिलहाल वो लंबे समय से किसी सीरियल या फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Ramayan Valmiki actor Vijay Kavish played three roles in Ramanand Sagar mythological serial
Ramayan - फोटो : Instagram

रामानंद सागर की 'रामायण' के आखिरी एपिसोड के बाद 'उत्तर रामायण' का प्रसारण शुरू हो गया है। 'उत्तर रामायण' में ही लव कुश का जन्म दिखाया जाएगा। आपको बता दें, लॉकडाउन की वजह से सीरियल के आगे की शूटिंग नहीं हो पा रही जिसकी वजह से पुराने सीरियल का प्रसारण दोबारा शुरू किया गया है। इन सीरियल्स के दोबारा प्रसारण से ये सितारे फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं।  

दो महीने में 'रामायण' के 'सुग्रीव' सहित सात सितारों की हुई मौत, सलमान का चचेरा भाई भी शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed