फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप की खबरों पर टीवी के इस अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Tue, 21 Apr 2020 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 21 Apr 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Asha Negi And Rithvik Dhanjani in pavitra rishta actor share post on breakup
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी टीवी की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को एक साथ फैंस काफी पसंद करते हैं। ऋत्विक और आशा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। इस बीच उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। कहा जा रहा है दोनों ने अपने छह साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं जिसे देखकर लग रहा दोनों अब एक साथ नहीं हैं। 

Asha Negi And Rithvik Dhanjani in pavitra rishta actor share post on breakup
ऋत्विक धनजानी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक धनजानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर कर लिखा- 'प्यार जानने के लिए जरूरी है। बिना किसी शर्त के। यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है। प्यार से अलग इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। प्यार एक योग है।'

Asha Negi And Rithvik Dhanjani in pavitra rishta actor share post on breakup
रित्विक धनजानी- आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूसरे पोस्ट में ऋत्विक ने लिखा कि 'कुछ भी दोबारा सामान्य नहीं हो सकता है। सामान्य रहकर शायद काम नहीं कर रहा है। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैं। उम्मीद है हम ऊपर उठेंगे और करियर में अच्छा काम करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Negi And Rithvik Dhanjani in pavitra rishta actor share post on breakup
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक और आशा के दोस्तों और करीबियों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इस वजह से उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी। एक महीने से ज्यादा समय हो गया है दोनों अलग हो गए हैं। ये फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। ऋत्विक, आशा नेगी के साथ रहते थे लेकिन अब उन्होंने उनका घर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Asha Negi And Rithvik Dhanjani in pavitra rishta actor share post on breakup
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक और आशा ने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था। फैंस दोनों को पर्दे पर एक साथ काफी पसंद करते हैं। नवंबर 2013 में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप का एलान किया था। कुछ समय पहले तो उनकी शादी की खबरें भी सामने आई थीं जिसे उन्होंने केवल अफवाह बताया था।

एक महीने तक इस निर्देशक ने किया था भाग्यश्री का पीछा, 31 साल बाद बेटे ने खोला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed