'रामायण' और 'महाभारत' सीरियल ने दूरदर्शन पर फिर से धूम मचा रखी है। सीरियल में काम करने वाले कलाकार भी चर्चा में आ गए हैं। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' की बात करें तो सीरियल में अर्जुन का किरदार अभिनेता फिरोज खान ने निभाया था। आज भी फिरोज खान को अर्जुन के नाम से ही जाना जाता है।
'महाभारत' में फिरोज खान ऐसे बने थे 'अर्जुन', 23 हजार ऑडीशंस के बाद हुआ था सेलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन ने 'महाभारत' के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। साल 1984 में उन्होंने फिल्म 'मंजिल-मंजिल' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। साल 1988 में उन्हें 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने का मौका मिला। 'महाभारत' का प्रसारण दूरदर्शन पर अक्टूबर 1988 से लेकर जून 1990 तक हुआ।
'महाभारत' में रोल के लिए अर्जुन, बीआर चोपड़ा को धन्यवाद देते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि 'मैं आज भी अर्जुन के नाम से पहचाना जाता हूं, जिस तरह अमिताभ बच्चन फिल्म 'जंजीर', अमजद खान फिल्म 'शोले', धर्मेंद्र फिल्म 'फूल और पत्थर', विनोद खन्ना 'कच्चे धागे' से जाने जाते हैं।'
अर्जुन ने दोबारा 'महाभारत' जैसा किरदार करने से मना कर दिया था क्योंकि वो एक ही तरह के किरदार नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर में 260 से ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें 'जिगर', 'तिरंगा', 'आदमी', 'फूल और अंगारे', 'मिस्टर आजाद', 'करन अर्जुन', 'मेंहदी', 'जोड़ी नं 1' और 'यमला पगला दीवाना 2' सहित अन्य हैं।
जे डे के हत्यारे और अश्वत्थामा किताबों से बाहर आने को बेताब, सुल्ताना डाकू और लादेन भी लगे कतार में