{"_id":"5e9e9cd5fd35d60d2a75d975","slug":"dekh-bhai-dekh-back-returns-on-doordarshan-then-and-now-photos-of-starcast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं 90 के मशहूर शो 'देख भाई देख' के अहम किरदार, जानिए अब कहां हैं और क्या करते हैं?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये हैं 90 के मशहूर शो 'देख भाई देख' के अहम किरदार, जानिए अब कहां हैं और क्या करते हैं?
'रामायण' और 'महाभारत' के बाद अब 90 के दशक का कॉमेडी सीरियल 'देख भाई देख' (Dekh Bhai Dekh) भी लौट आया है। 27 साल बाद इस मशहूर शो के वापस लौटने से जहां सभी दर्शक उत्साहित हैं और शो का आनंद ले रहे हैं। आइकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख में दीवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मशहूर शो के किरदार इन दिनों क्या करते हैं?
2 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल- फरीदा जलाल ने शो में सबसे बड़ी बहू ‘सुहासिनी दीवान’ का किरदार निभाया था। शो में इनका एक ब्यूटी पार्लर भी होता है। फरीदा जलाल ने करीबन 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 को हुआ था।वह हिंदी के अलावा तेलगू, और तमिल फिल्मों में भी काम करती हैं। फरीदा जलाल अभी भी पिल्मों में एक्टिव हैं।
3 of 5
शेखर सुमन
शेखर सुमन- सरला दीवान के छोटे बेटे ‘समीर दीवान’ का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। एक कूल चाचा के रोल में दिखे शेखर इस शो के समय बेहद आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इतनी उम्र होने के बाद भी शेखर सुमन फिट एक्टर्स में से एक हैं। शेखर मूवर्स एंड शेकर्स जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म करते हुए कई लोगों को इंस्पायर किया था। शेखर सुमन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया- ‘देख भाई देख’ में उर्वशी ढोलकिया ने संजय दीवान की गर्लफ्रेंड ‘शिल्पा’ का किरदार निभाया था। जब 1993 में 'देख भाई देख' लॉन्च हुआ था, तब उर्वशी की उम्र 15 साल थी। उर्वशी बताती हैं कि वह स्कूल ड्रेस में ही शूटिंग के लिए पहुंच जाती थीं। इसके बाद वह 'वक्त की रफ्तार', 'शक्तिमान', 'घर एक मंदिर', 'कभी सौतन कभी सहेली' और 'मेहंदी तेरे नाम की' में भी नजर आई थीं। हालांकि, कसौटी जिंदगी में कोमोलिका के किरदार ने उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर उठ गया।
विज्ञापन
5 of 5
deven
- फोटो : ट्विटर
देवेन भोजानी- वैसे तो देवेन के कई सीरियल्स हिट हुए, लेकिन ‘देख भाई देख’ में इनके नौकर के किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी। नटखट-नादान देवेन ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड की फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। इन दिनों वे शो भाखरवाड़ी में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।