फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन खत्म होने पर भी प्रसारित नहीं होंगे सोनी टीवी के ये तीन शोज, इस वजह से चैनल ने किया ऑफएयर

Tue, 21 Apr 2020 11:35 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 21 Apr 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
These three shows of Sony TV will not be broadcast even after the lockdown is over
इशारों इशारों में, बेहद 2 और पटियाला बेब्स - फोटो : अमर उजाला

टीवी शोज के दर्शकों के लिए एक मायूसी भरी खबर सामने आई है। सोनी टीवी के सीरियल्स 'बेहद 2', 'इशारों इशारों में' और 'पटियाला बेब्स' लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी वापस प्रसारित नहीं होंगे। सोनी टीवी ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यह तीनों ही सीरियल्स फिक्शन शोज हैं और इनकी प्रकृति और इनके कहानी की गति समयबद्ध है।

These three shows of Sony TV will not be broadcast even after the lockdown is over
Beyhadh 2 - फोटो : Sony TV

चैनल के अनुसार, 'मार्च से सभी शूट बंद है। हम जिस आपातकालीन परिस्थिति में हैं उसके चलते ये शो अपने तार्किक अंत को शूट नहीं कर सकते हैं। तीनों ही शोज में रोचक मोड़ रहे हैं और अगर शो आगे भी टेलीकॉस्ट हो रहा होता तो अच्छी प्रतिक्रिया हासिल होती। शोज के निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद यह निश्चित किया गया है कि अभी के लिए इन शोज को समाप्त कर दिया जाए।'

These three shows of Sony TV will not be broadcast even after the lockdown is over
बेहद 2 - फोटो : Social Media

इस बारे में बात करते हुए 'बेहद 2' के निर्माता प्रतीक शर्मा ने कहा, 'इस समय हम कठिन परिस्थितियों में है। इस सूरत में मैं पूरी तरह से चैनल के साथ हूं। वो जो भी निर्णय लेते हैं वह सभी निर्माताओं, कलाकारों, लेखकों और पूरी टीम के साथ सभी पक्षों के हित में होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
These three shows of Sony TV will not be broadcast even after the lockdown is over
Patiala Babes - फोटो : amar ujala

वहीं 'पटियाला बेब्स' के निर्माता रजिता शर्मा के अनुसार, 'हमारा शो काफी अच्छा जा रहा था हालांकि लॉकडाउन के चलते हम शो के बचे हुए एपिसोड्स शूट नहीं कर पाए थे। किसी को भी पता नहीं है कि हम शूटिंग कब तक शुरू कर सकते हैं। इस वजह से हमने सर्वसम्मति से शो को ऑफएयर करने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
These three shows of Sony TV will not be broadcast even after the lockdown is over
बेहद 2 - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि 'बेहद 2' में जहां जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग, आशीष चौधरी और अंकित सिवाज मुख्य किरदार में हैं तो वहीं 'पटियाला बेब्स' में अशनूर कौर, सौरभ राज जैन, परिधि शर्मा और अनिरुद्ध दवे तो वहीं 'इशारों इशारों में' मुदित नायर, सिमरन परींजा, रिशीना कंधारी, किरण करमरकर और सुधीर पांडे अहम रोल नजर आए हैं।  

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, निर्माता राजन शाही के पिता का निधन 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed