फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, निर्माता राजन शाही के पिता का निधन

Tue, 21 Apr 2020 09:26 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 Apr 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Producer Rajan Shahi Father Pal Shahi Passes Away
rajan shahi - फोटो : social media

टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। इस शो के निर्माता राजन शाही के पिता का निधन हो गया है। राजन के पिता पाल शाही लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। इस खबर के आते ही राजन शाही का परिवार शोकाकुल है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Producer Rajan Shahi Father Pal Shahi Passes Away
Rajan Shahi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

राजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने परिवार का शुक्रिया किया था। राजन ने अपने सपनों को पाने में माता-पिता के सहयोग को याद किया था। राजन ने अपने सीरियल के बारे में बात करते हुए कहा था- 'मैंने बहुत ही कम पैसों में इस शो को शुरू किया था। मेरी कंपनी भी मेरे नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थी और न ही मेरा ऑफिस था।'

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Producer Rajan Shahi Father Pal Shahi Passes Away
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

राजन ने आगे कहा था- 'मेरे माता-पिता और टीम का धन्यवाद जो कि 13 साल बाद भी मेरे साथ खड़े हैं। मैं उनकी सलाह लेता हूं।' 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल 11 साल से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में पहले करण मेहरा और हिना खान थे। अब इस सीरियल की कहानी इनकी बेटी नायरा के इर्द गिर्द है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Producer Rajan Shahi Father Pal Shahi Passes Away
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke - फोटो : twitter

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के निर्माता के अलावा राजन शाही इन दिनों 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल का निर्देशन भी कर रहे हैं। ये सीरियल लव स्टोरी पर आधारित है। जिसमें सास बहू ड्रामा भी भरपूर है। राजन शाही ने दिल्ली से ग्रेजुएशन कर मुंबई आ गए थे।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Producer Rajan Shahi Father Pal Shahi Passes Away
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke - फोटो : twitter

शाही ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। कई सीरियल्स का निर्देशन करने के बाद शाही ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली और निर्माता बन गए। इन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'योल्क' भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए बनाई थी।

यहां जानिए संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबर की क्या है सच्चाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed