फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामानंद सागर की रामायण के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर का निधन, 'राम' अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Apr 2020 01:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 09 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani Passes Away Ram Aka Arun Govil Mourns His Death
श्याम सुंदर कलानी और रामायण का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स श्याम को श्रद्धांजिल दे रहे हैं। वहीं रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी है।

Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani Passes Away Ram Aka Arun Govil Mourns His Death
अरुण गोविल और श्याम सुंदर कलानी - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने अभिनेता श्याम सुंदर कलानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। अरुण ने लिखा, 'मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
 

Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani Passes Away Ram Aka Arun Govil Mourns His Death
श्याम सुंदर कलानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रामायण का एक बार फिर से प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। ऐसे में रामानंद की रामायण के साथ ही साथ शो के कलाकार भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दर्शकों के बीच शोक की लहर छा गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani Passes Away Ram Aka Arun Govil Mourns His Death
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्याम सुंदर कलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही की थी। हालांकि इसके बाद उन्हें अधिक काम नहीं मिला। वहीं बात रामायण में श्याम सुंदर के किरदार की करें तो सुग्रीव की भूमिका भगवान राम के वनवास के दौरान सामने आती है। वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं। सुग्रीव और राम की मुलाकात हनुमान ने करवाई थी। राम ने सुग्रीव को अपने मित्र का दर्जा दिया था। 

विज्ञापन
Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani Passes Away Ram Aka Arun Govil Mourns His Death
Ramayan Serial - फोटो : twitter

गौरतलब है कि रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी, सीता का दीपिका चिखालिया, हनुमान का दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण में भी रामायण ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया है। बता दें कि 2015 से अब तक प्रसारित हुए किसी भी शो से अधिक टीआरपी बटोरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed