बॉलीवुड सितारों के भी अपने अलग-अलग शौक होते हैं। उनमें से एक टैटू भी है। जी हां, छोटे और बड़े पर्दे के ऐसे कई अभिनेता-अभिनेत्री रहे हैं जिन्हें टैटू का काफी शौक रहा है। यह सितारे टैटू कभी शौक के लिए, तो कभी अपने किसी खास के लिए बनवाते हैं। ये सितारे अपने टैटू की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों और उनके टैटू के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने टैटू की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। एक नजर इन अभिनेत्रियों पर...
अभिनय के अलावा अपने टैटू की वजह से सुर्खियों में रहती हैं ये अभिनेत्रियां, देखें टीवी की मशहूर बहुओं के टैटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर विंगेट
जेनिफर छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। जेनिफर विंगेट टीवी शो 'बेपनाह' से मशहूर हो चुकी हैं। अपने शो के अलावा वह अपने टैटू की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। जेनिफर विंगेट ने अपने कंधे पर 'हकुना मटाटा' लिखवाया हुआ है। जिसका मतलब बेफिक्र होता है।
कविता कौशिक
कविता टीवी शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभा चुकी हैं अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने शरीर पर दो टैटू बनवाए हुए हैं। उन्होंने पीठ पर भगवान शिव का टैटू बनवा रखा है जबकि अपनी कमर पर भगवान श्रीकृष्ण का टैटू बनवाया हुआ है।
रश्मि देसाई
रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी टैटू बनाया हुआ है। उन्होंने अपने बाएं पैर पर कमल के फूल का टैटू बनवा रखा है।
अनीता हसनंदानी
अनीता भी टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का किरदार करने वालीं अनीता हसनंदानी ने भी अपनी कलाई पर 'आर' अक्षर का टैटू बनवा रखा है। आर उनके पति के नाम का पहला अक्षर है, उनके पति का नाम रोहित रेड्डी है।