फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निया शर्मा ने फिर दिखाए अपने बोल्ड अंदाज, 'जमाई 2.0' के ट्रेलर में सबकी निगाहें टिकीं रवि दुबे पर

Wed, 10 Feb 2021 12:38 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jamai Raja 2.0 teaser out, Fans go gaga over ravi dubey, see ravi-nia's sizzling chemistry
रवि दुबे, निया शर्मा, जमाई 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय टेलीविजन के बहुचर्चित धारावाहिक 'जमाई राजा' के प्रसारण के सात साल बाद अब इसकी कहानी नया मोड़ लेने जा रही है। तीन साल तक चले इस धारावाहिक के दूसरे सीजन का प्रसारण टेलीविजन पर न होकर सीधे ओटीटी पर होने जा रहा है और इस बार इस कहानी में पूरा फोकस एक ऐसे किरदार पर है, जिसको निभाने के लिए अभिनेता रवि दुबे पर लोगों की नजरें अभी से टिक गई हैं।

Jamai Raja 2.0 teaser out, Fans go gaga over ravi dubey, see ravi-nia's sizzling chemistry
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'जमाई राजा' का 2014 में पहली बार प्रीमियर हुआ और इसने तीन साल तक दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया पाई। अब इसका वेब सीरीज़ संस्करण इसके दूसरे सीजन की कहानी लेकर आ रहा है। इसका नाम है, 'जमाई 2.0' है। इसके प्रसारण की तारीख का एलान हो गया है। ये सीरीज इस महीने के आखिरी शुक्रवार को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सीराज का ट्रेलर रिलीज होने से ये भी साफ हो गया है कि ये कहानी इस  बार पहले से कहीं अधिक विस्तार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है।

Jamai Raja 2.0 teaser out, Fans go gaga over ravi dubey, see ravi-nia's sizzling chemistry
रवि दुबे, निया शर्मा, जमाई 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर देखने से पता चलता है कि 'जमाई 2.0' की कहानी इस बार प्यार, बदले और विश्वासघात की कहानी है जिसमें सिद्धार्थ का सामना डीडी से होना है। सिद्धार्थ के सामने इस बार बहुत बड़ी चुनौतियां हैं, तमाम रुकावटें और कई सारे राज उसके सामने एक एक कर खुलते हैं। लोगों ने रोशनी को सिद्धार्थ और उसके इरादों के बारे में सतर्क रहने की चेतावनी दी है। रोशनी को बाद में पता चलता है कि सिद्धार्थ उसके भाई को खोजने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jamai Raja 2.0 teaser out, Fans go gaga over ravi dubey, see ravi-nia's sizzling chemistry
रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर रिलीज पर रवि दुबे कहते हैं, “वेब सीरीज 'जमाई 2.0’ के साथ हम एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। यह रोमांस और बदले के बीच भागदौड़ के बारे में है। इसमें हर रिश्ते का टेस्ट किया जाएगा और प्रतिशोध इसी अंतिम परीक्षा पर आधारित होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस रोलर-कोस्टर राइड पर हमारे साथ जुड़ेंगे और एक बात फिर हम पर उसी प्यार की बरसात करेंगे।"

विज्ञापन
Jamai Raja 2.0 teaser out, Fans go gaga over ravi dubey, see ravi-nia's sizzling chemistry
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं निया शर्मा कहती हैं, “ट्रेलर लॉन्च के साथ, उन सभी प्रशंसकों के लिए आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है जो 'जमाई 2.0' के लिए उत्साहित हैं। यह दूसरा सीजन अधिक बड़ा, बेहतर और बोल्ड है। बदला और रोमांस, दोनों एक दोहरे खतरे के रूप में सेंटर स्टेज पर होंगे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed