फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में घरवालों के बीच पुलिस के अवतार में पहुंचे रवि किशन, रजत दलाल से किए तीखे सवाल

Sun, 03 Nov 2024 11:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 03 Nov 2024 11:12 PM IST
सार

बिग बॉस 18 में वीकेंड के बाद रवि किशन घरवालों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घरवालों से बात की। साथ ही रजत दलाल से कुछ तीखे सवाल भी किए।

विज्ञापन
Ravi Kishan police avatar in Bigg Boss 18 ask sharp questions to Rajat Dalal know all about his Question
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ColorsTV
रविवार को वीकेंड के वार के बाद के एपिसोड में बिग बॉस 18 के घर में रवि किशन आए। रवि किशन ने इस दौरान घरवालों से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे कौन सा घर वाला किस घरवालों को उनकी हकीकत से आमना सामना करवाया। रवि किशन ने इस दौरान रजत दलाल से भी बात की। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर में क्या खास हुआ।
Ravi Kishan police avatar in Bigg Boss 18 ask sharp questions to Rajat Dalal know all about his Question
रवि किशन - रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @ColorsTV
रवि किशन ने रजत दलाल को दिखाया आइना
रवि किशन ने बिग बॉस 18 में घरवालों से उनके मुद्दों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वे रियल पर्सनेलिटी को क्यों नहीं दिखा रहे हैं, कभी विवियन का रूप रखते हैं कभी अविनाश का। इस पर जवाब देते हुए रजत थोड़ा भड़क गए। रजत ने जवाब दिया कि न तो मैं धमकी दे रहा, न ही मुझे लगता भी नहीं है कि कोई भी इस घर में ऐसा है, जो लड़ाई में पड़ेगा। सभी काम धाम वाले लोग हैं, मैं यहां इमेज सुधारने नहीं आया हूं, मैं दिखाने आया हूं कि मैं कैसा हूं। 
Ravi Kishan police avatar in Bigg Boss 18 ask sharp questions to Rajat Dalal know all about his Question
रवि किशन -विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम @ColorsTV
विवियन और रजत के बीच हुई तीखी नोकझोक
इस पर विवियन डीसेना ने कहा कि इन्होंने आज तक देखा ही क्या है। जो लोग धमकी देते हैं, वो कुछ कर नहीं पाते। जिन्हें करना होता है वो कर लेते हैं। जवाब में रजत ने कहा कि जीवन में पहली बार बिग बॉस आया हूं, जो होना हो जाएगा। रवि किशन ने कहा कि हर कोई पहली बार ही आता है। इस पर विवियन ने कहा कि मैंने इनसे पूछा कि घरवालों के लिए कितना प्रोटीन जरूरी है, इस पर रजत ने जवाब दिया कि मैं कुछ कहूंगा नहीं, वरना अभी इशू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan police avatar in Bigg Boss 18 ask sharp questions to Rajat Dalal know all about his Question
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ColorsTV
घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार में शहजादा धामी को घर से बेघर कर दिया गया। अब घर में वाइल्ड कार्ड सदस्य के तौर पर कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी की एंट्री होने वाली है। कशिश कपूर ने एंट्री से पहले ही अविनाश मिश्रा को लेकर अपनी राय दी है। वे घर में उनके घमंड को तोड़ने की कोशिश करने वाली हैं।
विज्ञापन
Ravi Kishan police avatar in Bigg Boss 18 ask sharp questions to Rajat Dalal know all about his Question
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ColorsTV
सारा अरफीन खान को दी चेतावनी
रवि किशन ने इस दौरान सारा अरफीन खान को भी चेतावनी दी। उन्होंने सारा से कहा कि आपको कैमरे ढूंढते हैं कि आप कहां हैं। जाग जाओ। ये बहुत बड़ा अवसर है, यहां से बहुत कुछ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed