'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मोहिना कुमारी जल्द ही मां बनने वाली हैं। वैसे तो मोहिना ने टेलीविजन इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। फिलहाल वह अपने प्रेग्नेंसी फेस को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी सरप्राइज गोद भराई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
Mohena Kumari: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘कीर्ति’ की हुई गोद भराई, सबका प्यार देख भावुक हो गईं मोहिना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहिना कुमारी का पूरा परिवार अपने घर में नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मोहिना ने फरवरी में ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबसे साथ साझा की थी। उस दौरान उन्होंने अपने पति सुयश के साथ तस्वीरें शेयर कर कहा था कि एक नई शुरुआत की शुरुआत, आप सभी के साथ खुशखबरी साझा करना। उसके बाद से ही वह अपने प्रेग्नेंसी फेस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
मोहिना के परिवार और दोस्तों ने मिलकर उनके लिए सरप्राइज गोद भराई का आयोजन किया था। वीडियो में मोहना सारा इंतजाम देखकर भावुक होती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वह अपने पति सुयश के साथ केक काटते हुए नजर आईं। इस पार्टी में पूरा परिवार ढेर सारे गेम्स भी खेलते नजर आया, जिस वजह से उनकी गोद भराई काफी दिलचस्प रही। ये वीडियो मोहिना के दोस्तों ने उन्हें टैग करते हुए शेयर किया था, जिसपर मोहिना ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सभी का शुक्रिया अदा किया।
मोहिना ने लिखा कि यह वीडियो मेरे पसंदीदा वीडियो में से एक होगा। मैं लिए ये बहुत ही स्पेशल मूमेंट था। मैं बहुत ही सरप्राइज थी। मेरी प्रेग्नेंसी के को आपने दस गुना स्पेशल बना दिया। आपकी कड़ी मेहनत दिखाई दी। इस सजावट और मस्ती ने इस दिन को यादगार बना दिया। मैं, सुयश और बेबी सुमो आप सबको हमारे जीवन में पाकर बहुत भाग्यशाली हैं। साथ ही जो लोग गोद भराई में नहीं आ पाए, उनसे में माफी मांगती हूं, लेकिन भाभीसा ने पूरी कोशिश की कि वह सबको जरूर बताएं और बुला पाए। जो नहीं थे हम आप सब से जल्द मिलने के लिए उत्सुक हैं।

आपको बता दें कि मोहीना राजघराने से तालुख्ख रखती हैं। वह रीवा की राजकुमारी हैं और अब वह उत्तराखंड के कैबिनट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के घर की की बहू बनी हैं। मोहिना और और सुयश की शादी साल 2019 में हुई थी। अब कपल जल्द ही माता-पिता बनने जा रहा है।