फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roopa Ganguly Birthday: महाभारत में ऐसे शूट हुआ था द्रौपदी का चीरहरण, रो पड़ी थीं रूपा गांगुली

Thu, 25 Nov 2021 12:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 25 Nov 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Roopa Ganguly Birthday: Roopa Ganguly Kept Crying For Half An Hour After The Shoot of Mahabharat
रूपा गांगुली - फोटो : महाभारत

टेलीविजन इतिहास में बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' उन सीरियल्स में से एक हैं जिसे दर्शक कभी दिलों दिमाग से नहीं निकाल पाए। दूरदर्शन चैनल पर नब्बे के दशक में रामायण के बाद कोई सीरियल लोगों को पसंद आया तो वह था महाभारत। महाभारत का एक एक किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया। यहां तक की शो के नकारात्मक किरदार निभाने वाले कलाकारों को शो खत्म होने के बाद भी लोग उसी नजर से देखते थे। मानों हर किरदार उनके लिए उसली हो। महाभारत में एक किरदार द्रौपदी भी बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इस किरदार को रूपा गांगुली ने निभाया। लेकिन उनके लिए द्रौपदी बनना आसान नहीं था। खासतौर से जब चीरहरण का सीन फिल्माया जा रहा था। तो रूपा गांगुली खुद को रोने से नहीं रोक पाई। आज रूपा गांगुली के 55वें जन्मदिन (25 नवंबर 1966) के मौके पर जानिए महाभारत में कैसे शूट किया गया था द्रौपदी के चीरहरण का दृश्य।

loader
Roopa Ganguly Birthday: Roopa Ganguly Kept Crying For Half An Hour After The Shoot of Mahabharat
रूपा गांगुली - फोटो : Social media
शूट से पहले डर गई थीं रूपा
रूपा गांगुली द्रौपदी के किरदार को बखूबी निभा रही थीं। फिर उन्हें बताया गया कि द्रौपदी के चीरहरण का दृश्य फिल्माया जाएगा। बीआर चोपड़ा ने रूपा से कहा था कि अगर किसी महिला को भरी सभा में उसके बाल खींचकर लाया जाए और उनके कपड़े उतारे जाएं तो उसपर क्या बीतेगी। बस रूपा को यही सोचकर सीन देना हैं। यह बात सोचकर रूपा पूरी तरह से डर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Roopa Ganguly Birthday: Roopa Ganguly Kept Crying For Half An Hour After The Shoot of Mahabharat
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
आधे घंटे तक रोती रहीं रूपा
रूपा ने पहले ही टेक में पूरा सीन किया था। वह सीन में इतनी खो गई थीं कि डायरेक्टर को एक भी रिटेक लेने की जरुरत नहीं पड़ी। सीन के पूरा होने के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोती रहीं। उनके लिए इस दृश्य को फिल्माना बेहद दर्दनाक था। बाद में तमाम लोगों के समझाने के बाद वह चुप हुईं। 
Roopa Ganguly Birthday: Roopa Ganguly Kept Crying For Half An Hour After The Shoot of Mahabharat
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
दो सौ पचास मीटर की साड़ी
द्रौपदी के चीरहरण को परफेक्ट बनाने के लिए दो सौ पचास मीटर की साड़ी का इंतजाम किया गया था। ताकि एक ही टेक में पूरा सीन फिल्माया जा सके। रूपा को इस सीन को फिल्माने के लिए लगातार गोल घूमना पड़ा था।
विज्ञापन
Roopa Ganguly Birthday: Roopa Ganguly Kept Crying For Half An Hour After The Shoot of Mahabharat
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला होतीं द्रौपदी
रूपा गांगुली से पहले द्रौपदी का किरदार जूही चावला को ऑफर किया गया था। यहां तक की जूही ने बीआर चोपड़ा के साथ एग्रीमेंट भी साइन कर लिया था। लेकिन तभी जूही की फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हो गई। जिसके बाद उन्होंने द्रौपदी का किरदार निभाने से मना कर दिया। बाद में ये रोल रूपा गांगुली को मिला और उन्होंने बखूबी इस किरदार को जिया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed