सब्सक्राइब करें

Television: पहला रिश्ता टूटने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं रूबीना दिलैक, घरवालों से बातचीत भी थी बंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 14 Dec 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
rubina dilaik revealed that she went into depression after break up with avinash sachdev know details
रूबीना दिलैक - फोटो : Social Media

रूबीना दिलैक टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने छोटी बहू और शक्ति-अस्तित्व के पहचान की जैसे शोज से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाईं। हालांकि जब बिग बॉस 14 में रूबीना दिलैक आईं तो उनकी प्रशंसकों की लिस्ट में काफी बढ़ोतरी हुई। लोगों ने इस शो में उनके व्यक्तिव को काफी पसंद किया। हालांकि इस दौरान रूबीना ने ये अभिनव शुक्ला से अपनी तलाक को लेकर भी खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता है कि रूबीना इससे पहले अपना पहला रिश्ता टूटने की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं।



रूबीना दिलैक ने किया था खुलासा

रूबीना ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपनी पहली शादी से मिले गम के बारे में खुलकर बातचीत की। अभिनेत्री ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में बताया था कि जब वो अपने छोटी बहू के सह-कलाकार रहें अविनाश सचदेव से अलग हुई थीं तो वो घंटों-घंटों अकेले बैठी रहती थीं और अपनी ही एक अलग सोच में डूबी रहती थीं।

Trending Videos
rubina dilaik revealed that she went into depression after break up with avinash sachdev know details
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं रूबीना

रूबीना ने इस खास बातचीत में बताया था कि वो अपने कठिन समय में अपने परिवार से भी दूर हो गई थीं और उनके मन में आत्महत्या के भी ख्याल आते थे। वो अपने डिप्रेशन के पीक पर पहुंच चुकी थीं। अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि 7-8 साल पहले वह डिप्रेशन के एक ऐसे दौर से गुजरी थीं, जहां वो खुद को अस्थिर, अति महत्वकांक्षी और असुरक्षित महसूस करने लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rubina dilaik revealed that she went into depression after break up with avinash sachdev know details
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

दोस्त परिवार सबसे दूर हो गई थीं रूबीना

रूबीना ने खुलासा करते  हुए बताया कि उस दौरान उन्हें ये बिलकुल भी समझ नहीं आता था कि वो क्या करें। दोस्तों, लोगों और परिवार के सवालों से वो इतना ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उन्हें समझ नहीं आता था कि वो क्या करें। उन्होंने कहा मुझे ऐसा महसूस होता था कि उस दौर में मुझे कोई समझ नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से मैं अपने दोस्तों के साथ-साथ अपने परिवार से भी दूर हो गई थी।

rubina dilaik revealed that she went into depression after break up with avinash sachdev know details
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

डिप्रेशन पर ऐसे पाई जीत

रूबीना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने खुद को उस परिस्थिति से बाहर निकालने का निर्णय लिया और मैं मोटीवेशनल ऑडियो क्लिप्स सुनती थी, ताकि मैं डिप्रेशन से लड़ सकूं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने सेल्फ हेल्प कोर्स शुरू किया, ताकि वो समझ सकें कि उनके साथ हो क्या रहा है। रूबीना ने बताया कि उन्होंने कई ऑनलाइन काउंसलिंग थेरेपी ली और साथ ही किताबों की मदद ली।

विज्ञापन
rubina dilaik revealed that she went into depression after break up with avinash sachdev know details
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv

एक साल का लगा समय

रूबीना दिलैक ने आगे बताया कि उन्हें इन सबसे बाहर आने में एक साल लगा। जिसके बाद उनकी जिंदगी में अभिनव शुक्ला आएं। हालांकि इन दोनों की शादी-शुदा जिंदगी भी आसान नहीं रही, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का निर्णय लिया और अभिनव और रूबीना आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed