टेलीविजन हो या बॉलीवुड सितारे हर कोई अपने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। टेलीविजन सितारे भी घंटों-घंटो काम करके अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते हैं। टीवी सितारे सालों-साल सोशल मीडिया पर राज करते हैं। हालांकि वक्त के साथ इन सितारों के अभिनय के साथ-साथ इनके लुक्स में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जो मेकअप के पीछे अपनी उम्र को छुपाने की कोशिश करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो बढ़ती उम्र के साथ और भी खूबसूरत हो गए हैं।
Looks: रूबीना दिलैक से लेकर राखी सावंत तक, शुरुआती दिनों में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूबीना दिलैक
रूबीना दिलैक को टेलीविजन में पहचान सीरियल छोटी बहू से मिली। इस शो वो घर-घर में मशहूर हुईं। इसके बाद उन्होंने कलर्स का शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में काम किया। इस शो के बाद रूबीना बिग बॉस 14 में नजर आईं। बिग बॉस में उन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिला। लेकिन इस दौरान रूबीना दिलैक की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसे देखने के बाद फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।
रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। उनके पिता अपने समय के मशहूर निर्देशक रहे हैं। आज के समय में रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा से हर किसी का दिल जीत रही है। उनका शो टीआरपी में हमेशा नंबर 1 पर रहता है। हालांकि रूपाली गांगुली शुरुआत से ऐसी नहीं थीं। जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो वो काफी अलग थीं।
रोहित सुचांति
रोहित सुचांति टेलीविजन शो का हिस्सा रह चुके हैं। वो बिग बॉस 12 में सृष्टि रोड़े के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में आए थे। आज रोहित भले ही कई लड़कियों की दिलों की धड़कन बन चुके हों, लेकिन कुछ साल पहले तक उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। टीवी में काम करने के लिए उन्होंने वजन घटाया।
राखी सावंत
राखी सावंत को टेलीविजन की सबसे बड़ी एंटरटेनर के साथ-साथ ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। राखी इन दिनों बिग बॉस 15 में अपने पति रितेश के साथ काफी धमाल मचा रही हैं। लेकिन राखी सावंत का लुक काफी समय काफी बार बदला हुआ नजर आया है। राखी सावंत की आज की तस्वीरों को देखने के बाद ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि वो पहले काफी अलग दिखती थीं।